अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधीया की सुराज संकल्प यात्रा 5 जून को अजमेर पहुंचेगीं। इसी रोज शाम साढे 6 बजे से स्थानीय आजाद पार्क में सुराज संकल्प यात्रा, जनसभा का आयोजन होगा। जिसे प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे, राज्य सभा नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगें। सभा की तैयारियो का यात्रा प्रभारी राव राजेन्द्र सिंह, ओपी महेन्द्रा, विधायक अनिता भदेल, शहर अध्यक्ष रासा सिंह रावत आदि पार्टी पदाधिकारियो ने जायजा लिया और मंच सहित अतिथियों, मीडिया कर्मीयों और महिलाओ के बैठने की व्यवस्थाओ को चिन्हित किया।
भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा केन्द्र की यूपीए सरकार को जड़ से उखाड फेंककर जनता को राहत पहुंचाने के लिए आयोजित किये जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के दौरान रविवार को केसरगंज गोलचक्कर पर नुक्कड़ नाटक का मचंन किया गया। प्रदेश संयोजक गोपाल बंजारा ने बताया कि केन्द्र और राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे आकंठ भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों पर नाटक के जरिये प्रहार किया जा रहा है।