गाजियाबाद: कांग्रेसियों का हंगामा, मेयर को पहनाईं चूडि़यां

ghaziabad-congress-councillors-misbehaved-with-mayorगाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड बैठक में घुसे कांग्रेसियों ने बैठक में हंगामा करते हुए महापौर तेलूराम कांबोज के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें चूड़ियां पहना दी। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। बाद में बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

बृहस्पतिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में महापौर तेलूराम कांबोज 11.05 बजे पहुंचे। बैठक शुरू होने पर जैसे ही नामित पार्षदों एवं नगर आयुक्त आरके सिंह का परिचय करवाया गया वैसे ही कांग्रेस पार्षद सुनील चौधरी, कांग्रेस पार्षद दल के नेता राजीव भाटी, ओम त्यागी व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा कुछ महिलाओं के साथ नारेबाजी करते हुए बोर्ड बैठक में पहुंच गये। इसके बाद कुछ और कांग्रेसी बैठक में पहुंचे और महापौर को घेरकर उनके साथ अभद्रता की और महिलाओं ने उन्हें चूड़ियां पहना दी।

जैसे ही घटना का पता भाजपा पार्षदों को चला उन्होंने कांग्रेसियों को हटा कर महापौर को बाहर निकाला। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी निकल रहे थे।

महापौर तेलराम कांबोज ने हंगामे के बाद बोर्ड बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि वे इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करवायेंगे साथ ही जिन पार्षदों ने हंगामा किया है उनकी सदस्यता समाप्त करवाई जायेगी।

error: Content is protected !!