अजमेर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के जरिये प्रदेश के हर तबके को लाभ दिलाने के लिए संकल्पित हैं। सरकार इस बात को भी सुनिश्चित कर रही है कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई वंचित न रहे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और अजमेर ज़िला प्रभारी राजीव आरोड़ा ने गुरूवार को जयपुर रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष पेंशन महाअभियान सरकार के सेवा भाव की अनूठी मिसाल है। गहलोत सरकार ने पेंशन महाअभियान, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा और जांच योजना, पशुधन निःश्ुाल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास योजना, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सुनवाईं का अधिकार, राजीव गांधी डिज़िटल योजना, शुभ लक्ष्मी योजना और अल्पसंख्यक योजनायें आम आदमी को संबल पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक कदम साबित हो रही है।
इससे पूर्व अरोडा ने कांग्रेस पदाधिकारियो की ज़िला स्तरीय बैठक को सभी संबोधित किया।