अजमेर। ज़िला एंव सत्र न्यायालय में वकिलो और पक्षकारो को शुद्ध और ठंडा पेयजल नही मिलने से आक्रोशित ज़िला बार ऐसोसिऐशन के द्वारा जहां मंगलवार से न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर पानी की मांग की जा रही हैं। वहीं गुरूवार को जब अदालत परिसर में लगे वॉटर कूलर के नल चलाये गये तो ठंडा पेयजल उपलब्ध हो रहा था। बावजूद इसके बार अध्यक्ष राजेश टंडन ने पानी के पाउच बांट कर विरोध जताया। उनका कहना था कि जब तक बीसलपुर की 5 लाइन कनेक्शन, दो वॉटर स्टोरेज टेंक और पानी की मोटरे नही लग जाती अदालत में वकिल काम नही करेगें। यही बात बार सचिव चंद्रभान सिंह राठौड़ ने भी कही।