पत्नी के प्रेमी को जिंदा फूंका

wifes-lover-burn-aliveअलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बसई गांव में पत्नी के प्रेमी को छुरी व अन्य धारदार हथियार से घायल करने के बाद झोपड़ी में डालकर जिंदा जला दिया गया। महिला के पति व देवर सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार बसई निवासी ज्ञान सिंह (42) की पत्नी 10-12 साल पहले ही गुजर गई थी। गांव की एक महिला से सिंह के अवैध संबंध बन गए थे। इसका पता लगने पर महिला के परिजनों का उससे कई बार झगड़ा भी हुआ था। मृतक के भतीजे प्रेमशंकर का कहना है कि 17 जून की रात कुछ लोगों ने चारपाई पर सोते समय ज्ञान सिंह के हाथ, पैर, सिर और सीने पर छुरी और अन्य धारदार हथियार से प्रहार करने के बाद उसे झोपड़ी में डालकर आग लगा दी। बुरी तरह जले ज्ञान सिंह ने झोपड़ी के अंदर ही दम तोड़ दिया।

error: Content is protected !!