अजमेर। उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री जेड.बी. मिर्जा के अनुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2013 के अन्तर्गत विशेष शिविर दिनांक 7 व 14 जुलाई 2013 को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर संबंधित बूथलेवल अधिकारी प्रात: 9 बजे से सायंकाल 6 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाता सूचियों से संबंधित दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे। सभी बूथलेवल अधिकारी उक्त दोनों दिवसों पर अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। अनुपस्थित पाये गये बूथलेवल अधिकारियों के विरूद्घ सख्त कार्यवाही की जायेगी।