अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कुमार पलाडा के नेतृत्व में आज प्रात: पुष्कर के खरेखड़ी फीडर में सघन वृक्षारोपण किया और उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाकर उसका रखरखाव करने के आह्वान किया। महावीर इन्टरनेशनल अजमेर और रंगा प्लांटेशन जबलपुर के संयुक्त तत्वाघान में लगभग नौ हजार पौधों के लगाने का आज शुभारम्भ हुआ। इसके लिए लगभग दो किलोमीटर लम्बी तारबंदी भी की गई। इस मौके पर श्री भंवरसिंह पलाडा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर. मीना सहित अन्य व्यक्तियों ने पौधारोपण किये।