-पीयूष राठी– केकड़ी। ब्लॉक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा बुधवार को पंचायत समिति सभागार में विश्व जनसंख्या दिवस पंचायत समिति प्रधान पुष्पकंवर शक्तावत की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में लायन्स क्लब अध्यक्ष सीमा चौधरी व पंचायत समिति उपप्रधान छोटूलाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विश्व जनसंख्या पखवाड़े की भी शुरूआत की गई। यह पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक मनाया जायेगा। साथ ही इस अवसर पर 27 जून से 10 जुलाई तक चलाये गये ग्लोबलाईजेशन पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक श्याम रस्तोगी ने बताया कि 11 जुलाई के शुरू हुए इस विश्व जनसंख्या पखवाड़े के तहत 12,13,14,15,16,18,19,20,21,22 व 23 जुलाई को राजकीय चिकित्सालय केकड़ी में विशाल नसबंदी केम्प लगाया जायेगा तथा 11 जुलाई को कादेड़ा व 17 जुलाई को सावर में यह केम्प लगाया जायेगा। इस अवसर समारोह में पर ब्लॉक सीएमएचओ डा.के.सी.मित्तल,प्रसविकाऐं,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अनेक आशा सहयोगिनीयां भी उपस्थित थे।
मेगा लोक अदालत 15 से 20 तक
राजस्थान राज्य विधिक सेवा समिति के निर्देशानुसार केकड़ी स्थित चारों न्यायालयों में 15 से 20 जुलाई तक मेगा लोक अदालतों का आयोजन किया जायेगा। ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश फूलचंद झांझडिय़ा ने बताया कि इन लोक अदालतों में दीवानी फौजदारी,मोटरवाहन दुर्घटना दावा प्रकरणों,लघु प्रवृति के राजीनामा प्रकरणों का निस्तारण पक्षकारान की आपसी समझाईश से राजीनामा के माध्यम से किये जायेगे। जो भी पक्षकारान अपने प्रकरणों का निस्तारण लोक अदालतों के माध्यम से करवाना चाहते हैं संबंधित न्यायालय में अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
झांझडिय़ा ने कहा कि लोक अदालत आपसी झगड़ों व मतभेदों को मिटाने का श्रेष्ठतम माध्यम हैं। साथ ही उन्होने पक्षकारान से लोक अदालतों के माध्यम से लाभ उठाने का आव्हान किया हैं।
हिन्दू रक्षा समिति का धरना 18वें दिन भी जारी
हिन्दू रक्षा समिति के तत्वावधान में शहर के घण्टाघर पर चल रहा धरना बुधवार को 18वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद सावर ग्राम ईकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया गया। इस अवसर पर महंत हरिदास ने कहा कि हिन्दू समाज के उपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिन्दू संत एवं हिन्दू संगठन कार्य कर रहे हैं। बुधवार को धरने पर लादूराम सेन,रमेश चन्द कुम्हार,आनंदी लाल गुर्जर,सुरजमल माली,अनिल कुमार मंत्री,प्रकाश चन्द जैन,पप्पू भगत,भुवानाराम बलाई,गोपी लाल कुम्हार,प्रहलाद सैन,दुर्गालाल खारोल,भंवरलाल खारोल,जगदीश प्रसाद माली,बद्री लाल जांगीड़,देवीलाल कुम्हार,नोरतमल सैन,गिरीश विक्रम सिंह,गणेश नारायण शर्मा,मदनलाल तेली,कन्हैयालाल मालावत सहित अनेकों कार्यकर्ता बेठे। धरनास्थल पर ही अपन संक्षिप्त उद्बोधन में हिन्दू रक्षा समिति के अध्यक्ष बद्री लाल माली,विहिप के रामस्वरूप माहेश्वरी,रामनारायण दाधीच ने बताया कि प्रशासन उदासीन हैं तथा इस मसले पर गंभीर नहीं हैं।