परीक्षा केंद्रों पर शांति-व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त

अजमेर। राजस्थान पथ परिवहन निगम में 550 पदों पर भर्ती के लिए लिए 22 अगस्त से 2 सितंबर तक अभ्यर्थियों की तीन पारियों आयोजित ऑनलाईन परीक्षाओं के लिए अजमेर शहर के लिए निर्धारित तीन परीक्षा केंद्रों पर कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्टे्रटगण को नियुक्त किया गया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री वैभव गालरिया के अुनसार परीक्षा केंद्र ग्लोबल फाउंडेशन फार एडवांसड एज्यूकेशन एंड कैरियर डवलपमेंट सोसायटी , ग्लोबल हाउस शास्त्री नगर पंचशील रोड के लिए परि. प्रबंधक अनु. जाति, अनु जनजाति विकास निगम की श्रीमती दीप्ति शर्मा को, आर्य भट्ट इंटरनेशनल कॉलेज एंड टेक्नीकल एज्यूकेशन, सूचना केंद्र के पास के लिए भूमी आवाप्ति अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण श्री नवल किशोर गुप्ता को एवं सेंट विलफ्रेड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी, गेगल बालाजी के पास के लिए तहसीलदार पुष्कर को कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!