बालवाहिनी समिति की बैठक 26 अगस्त को

अजमेर। बालवाहिनी योजना समिति के सचिव एवं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री हरीश कुमार शर्मा के अनुसार समिति की बैठक आगामी 26 अगस्त को प्रात: 11 बजे समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में उनके कक्ष में आयोजित होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में उपलब्ध वाहनों एवं यातायात संयोजकों की सूची विद्यालयवार लेकर बैठक में भाग लेंगे।

error: Content is protected !!