
गरीबी नहीं गरीब पसंद
वसुधरा ने कहा कि राहुल गांधी को गरीब नहीं, गरीबी पसंद है। जबकि भाजपा को गरीबी नहीं गरीब पसंद है। कांग्रेस 65 साल से गरीबी हटाओ का नारा देती आ रही है, लेकिन उसने कभी गरीबी हटाने का प्रयास नहीं किया। कांग्रेस तो अब तक गरीबों की छाती पर ताण्डव नृत्य करती रही।
बड़ी रोटी में सबका हिस्सा
राजे ने कहा कि भाजपा जो वादा करती है, वो पूरा करती है। कांग्रेस ने राजस्थान में 53 साल शासन किया, लेकिन वह जनता से झूंठे वादे कर शासन करती रही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश की बड़ी रोटी में सबका हिस्सा होगा।
डॉक्टर के बिना कैसे अस्पताल
वसुन्धरा राजे ने कहा कि चुनाव को देखकर सरकार नये अस्पताल तो खोल रही है, लेकिन डॉक्टरों कमी से जूझ रहे प्रदेश को इस बड़ी समस्या से निकालने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किये गये। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टरों के यह सरकार कैसे अस्पताल खोल रही है। अस्पताल खोलंे, लेकिन उनकी संख्या के मुताबिक डॉक्टर तो भर्ती करे, जो ये सरकार नहीं कर रही।
बिजली का बिल लहराकर किये प्रहार
राजे को कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने बिजली का बिल सौंपा और कहा कि बिजली मिल नहीं रही और बड़ी-बड़ी राशि के बिल पकड़ाये जा रहे हैं। राजे ने अपने सम्बोधन में इस बिल को लहराते हुए कहा कि बिजली तो दे नहीं रही और यह सरकार उपभोक्ताओं को भारी भरकम राशि के बिल थमा रही है, जो प्रदेश की जनता के साथ सरासर अन्याय है।
हर समाज का सम्मान होगा
वसुन्धरा ने कहा कि उनकी सरकार में 36 की 36 कौम और हर समाज का सम्मान होगा। उन्होंने गाडरी समाज को विश्वास दिलाते हुए कहा कि गाडरी समाज विश्वास रखे, उनकी सरकार में उनका अवश्य सम्मान होगा।
ये थे मौजूद- नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व सांसद श्रीचन्द्र कृपलानी, गाडरी समाज के प्रदेशाध्यक्ष जगमोहन बघेल।