खाजपुरा गांव में 4 मकानो के टुटे ताले

choriअजमेर। आर्दश नगर थाना अंतर्गत ग्राम खाजपुरा में 4 अलग अलग मकानो को चोरो ने निशाना बना कर लाखो रूपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। गांव मे रहने वाले भागचंद, छितर, ओमप्रकाश और भैरू सिंह ने आर्दश नगर थाने में चोरी की रिर्पाट दर्ज कराई। जिसमें बताया गया कि भागचंद छितर, भैरू सिंह रावत, कल्ला सिंह, ओमप्रकाश आदि के मकानो में चोरो ने दबिश देकर करीबन सवालाख रूपये नगदी और सोने और चंादी के लाखो रूपए के आभूषण चुरा लिए। गांव मे ज्यादातर परिवार मेहनत-मजदूरी कर जीवन गुजर बसर कर रहे है। उनकी जीवन भर की कमाई चोर मिनटो मे समेट कर चले गए। इसलिए पुलिस यथा शीध्र चोरो को गिरफ्तार कर गरीब परिवारों को उनका चोरी गया माल दिलवांए।

error: Content is protected !!