पुष्कर। तीर्थराज पुष्कर सरोवर में गुरुवार को एक लाख दीपों का दान किया गया। दीपो की झिलमिलाती रोशनी से पवित्र सरोवर जगमगा उठा। यह आयोजन महाराष्ट्र के जलगांव के सिद्धि वैंकटेश संस्था के 1200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के सहयोग से संपन्न हुआ। यह फोटो पुष्कर के वरिष्ठतम पत्रकार श्री नाथू शर्मा की फेसबुक वाल से साभार प्रस्तुत किया जा रहा है।