मदनगंज-किशनगढ़। अजमेर रोड़ स्थित एक शारीरिक व्यायाम के नाम पर चल रहे ऐरोबिक्स का मालिक अचानक ताला लगाकर फरार हो जाने से यहां आने वाले लोगों के बीच शहर भर में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार एक ऐरोबिक्स संचालक द्वारा शारीरिक व्यायाम करने आने वाली एक युवति के रिश्तेदारों में कथित बातों को लेकर विवाद पैदा कर देने का मामला प्रकाश में आया है। विवाद से दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी में आई खटास को लेकर युवति के परिजन जब संचालित स्थान पर पहुंचे तो वहां कोई नही मिला। जानकारी मिली की संचालक मौके की नजाकतता को भापंकर वहां से चलता बना। अब युवति के परिवारजन उसकी तलाश में है।
उधर, स्थान के मालिक ने मुख्य दरवाजे पर ताला ठोक कर बन्दूकधारी गार्ड को तैनात कर दिया है। बताया जाता है कि ऐरोबिक्स संचालक करीबन तीन वर्षो से महिला, पुरूष व बच्चों को व्यायाम कराता था। जहां सुबह पांच बजे की पहली शिफ्ट महिलाओं की चलती थी जो शाम छ: बजे तक विभिन्न क्लासे चलती थी। बताया जाता है कि परिसर में लगे गुप्त कैमरे, बाहर लगे होर्डिंग बोर्ड को भी संचालक के फरार होने के बाद हटा दिये गये है। वही परिसर के अन्दर पड़े ऐरोबिक्स के सामान को भी ठिकाने लगा दिया गया है। परिसर के अन्दर अब देखा जाये तो प्रतित नही होता कि कभी कोई यहां क्लासेज चला करती हो।
-राजकुमार शर्मा