अजमेर। नाकामदार मेला ग्राउंड पर 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। कल्पद्रुम महामंडल विधान में 24 समवसरण की रचना की गई है जो सकल मनोवंाछित, ऐश्वर्य दायक और रिद्धी सिद्धी प्रधाता है। भगवान के केवल ज्ञापन के समय सौधर्म इन्द्र के कहने पर कुबैर इन्द्र इस समवसरण की रचना करता है। इस अवसर पर महामंडल विधान के प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी रिषभ भईया केसरीया नागपूर वाले थे। इस विधान में भोपाल से आई विजय रंगीला एंड पार्टी के साथ सभी कार्यक्रमों की निर्देशिका नेहा दीदी थी। प्रचार प्रसार संयोजक विनीत कुमार जैन ने बताया की गुरूवार सुबह अभिषेक, शान्तिधारा, घटयात्रा और प्रातः 8 बजे से ध्वजारोहण सकलीकरण के साथ विधान प्रारम्भ हुआ।
