पुष्कर पशु मेला 2013 के संबंध में बैठक 15 को

अजमेर। श्री पुष्कर पशु मेला 2013 विकास प्रदर्शनी उप समिति की बैठक आगामी 15 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे जिला परिषद सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर. मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता उप समिति की बैठक 14 को- श्री पुष्कर पशु मेला 2013 की वित्त एवं कर वसूली व्यवस्था, उद्घाटन, समापन समारोह व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता उप समिति की बैठक 14 अक्टूबर को उपखण्ड अधिकारी श्री राष्ट्रदीप यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित होगी।

error: Content is protected !!