पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजली

GC1अजमेर। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस ग्रुप केन्द्र एक में सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरिक्षक राजू भार्गव ने पुलिस स्मृति दिवस की महत्ता और पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया की 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हाॅट स्प्रींग नामक स्थान पर चीनी हमले का मुकाबला करते हुए केन्द्र रिजर्व पुलिस बल के 10 वीर जवान शहीद हुए उनकी शाहदद को याद करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। जब हिमालय के बंजर बर्फीली चट्टानों पर हड्डियों को गलाने वाली ठंड थी। वहां हमारे बल की एक कम्पनी को देश की उत्तरी सीमा की हिफाजत का जिम्मा सौंपा गया। उस समय चीन की बडी भारी सैन्य टुकडी ने देश की उत्तरी सीमा में अतिक्रमण के अनुचित इरादे से हमारे बल की चैकी पर आक्रमण कर दिया। हमारे मुठ्ठी भर सैनिको ने जिनके हथियार दुशमनो के हथियार से कम मारक क्षमता के थे। अपनी असामान्य बहादूरी का प्रदर्शन करते हुए अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए। इस बल के लिए गौरव की बात है कि सम्पूर्ण देश के पुलिस बलो ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के वीर जवानो की शहादत को पुलिस शहीद दिवस के रूप में अपना लिया है। और आज सभी केन्द्र पर जांबाज वीरो की शहादत को नमन् करते हुए पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। बल के सभी अधिकारी और जवानो ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदो को श्रद्धांजली दी और 2 मिनट का मौन धारण किया।

error: Content is protected !!