मतदाताओं को दी जाएगी ई.वी.एम. की जानकारी

election 2013अजमेर। विधानसभा चुनाव 2013 के लिए नियुक्त बी.एल.ओ. आगामी 6 से 22 नवम्बर तक मतदान केन्द्र भवन पर मतदाताओं की जागरूकता के लिए ई.वी.एम. का प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुए बी.एल.ओ. के दो दिवसीय प्रशिक्षण में ई.वी.एम. के उपयोग एवं रखरखाव की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस बार ई.वी.एम. पर नोटा का नया बटन शामिल किया जा रहा है। इसलिए मतदाताओं को इसके बारे में जानकारी दी जाए।
मतदान केन्द्र पर ई.वी.एम. जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार से आठों विधानसभा क्षेत्रों के 1812 बी.एल.ओ. का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इनमें से 900 से अधिक बी.एल.ओ. को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी व अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने राजकीय मॉडल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण में बी.एल.ओ. को ई.वी.एम. के उपयोग की जानकारी दी। इसी तरह अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी व सहायक कलक्टर श्रीमती अनिता चौधरी ने जवाहर स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण में बी.एल.ओ. को ई.वी.एम. के उपयोग व रखरखाव के बारे में बताया। मसूदा विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी श्रीमती अनुपमा टेलर ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के 255 मतदान केन्द्रों के लिए बी.एल.ओ. को मसूदा, भिनाय एवं बिजयनगर में प्रशिक्षण दिया गया। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए नसीराबाद व पीसांगन क्षेत्र में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। रिटर्निंग अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश सिंधी ने बताया कि सभी 210 मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण दिया गया।
इसी तरह केकड़ी में रिटर्निंग अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी श्री राजेन्द्र सारस्वत, किशनगढ़ में रिटर्निंग अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी श्री भागचन्द जाट, पुष्कर में रिटर्निंग अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी डॉ. राष्ट्रदीप यादव तथा ब्यावर में रिटर्निंग अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी श्री भगवती प्रसाद के नेतृत्व में बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में बी.एल.ओ. को कहा गया कि ई.वी.एम. चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। इससे जुड़े कामों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएं। सभी बी.एल.ओ. यह सुनिश्चित करे कि आगामी 6 से 22 नवम्बर के बीच उनके क्षेत्र से संबंधित मतदान केन्द्र भवनों पर ई.वी.एम. का प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार ई.वी.एम. पर नोटा का नया बटन शामिल किया जा रहा है। इसलिए मतदाताओं को इसके बारे में जानकारी दी जाए।

मतदाताओं को मिलेगी जानकारी
अजमेर। सिस्टेमेटिक वोटर्स ऐज्यूकेशन एण्ड इलेक्टोरल पार्टीसिपेशन (स्वीप) के तहत मतदाताओं की जागरूकता के लिए 29 अक्टूबर से एक दिसम्बर तक प्रत्येक कार्यदिवस पर प्रात: साढे 9 से सायं 6 बजे तक अजमेर उत्तर रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पर जानकारी दी जाएगी।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि कार्यालय पर स्वीप योजना के तहत ई.वी.एम. की कार्यप्रणाली एवं मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। कोई भी नागरिक कार्यालय पर उपस्थित होकर ई.वी.एम. से मतदान करने की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

error: Content is protected !!