
केकड़ी। विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने शनिवार को क्षेत्र के एक दर्जन से भी ज्यादा गॉँवो व ढाणीयो में सघन दौरा कर ग्रामीण मतदाताओं एव कार्यकर्ताओ से जनसंपर्क करते हुए कंाग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान गांव गांव में जगह जगह कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शर्मा का माला व साफ़ा पहनाकर आतिशबाजी कर व बैंड बाजो के साथ स्वागत किया गया। कार्यकारी ब्लॅाक अध्यक्ष रतन पंवार ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा अपनी पत्नी श्रीमती वीरा शर्मा के साथ शनिवार को सुबह ग्राम कल्याणपुरा पहुुंचे जहंा पर सरपंच भालाराम गुर्जर, नरेश सिंह राठौड, एडवोकेट भवर सिंह राठौड, शंकरलाल सेेन, ऋषिराज सिंह राठौड, महेन्द्र बडगुजर, हुकमाराम गुर्जर सहित सैंकडो ग्रामवािसयो ने माला व साफ़ा पहना कर तथा गुड से तोल कर डॉ.शर्मा का तथा ग्रामीण महिलाओ ने नाचते व गीत गाते हुए शोल व चुन्दडी ओडाकर श्रीमती वीरा शर्मा का स्वागत किया तथा जुलूस रूप में जनसंपर्क करवाया व भारी मतों से जिताने का विश्वास दिलाया। डॉ.शर्मा द्वारा कराये विकास कार्यो से प्रभावित होकर जसराज जाट, शिवजी जाट, भागचन्द जाट ने भाजपा छोड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर डॉ.शर्मा ने माला पहनाकर इनका स्वागत किया। इसके बाद डॉ. शर्मा ग्राम मोतीपुरा पहुचें जहंा पर पूर्व सरपंच हरचन्द रे्रगर, श्रवण लाल कीर, रामपाल भील, बालू खारोल, रामप्रसाद बागरीया सहित ग्रामवािसयो एंव कार्यकताओ ने माला व साफ़ा पहना कर तथा केलो से तोल कर डॉ. रघु शर्मा का स्वागत किया तथ जुलूस रूप में गांव मे जनसंपर्क कराया डॉ.शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान आमजन के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील की। इसके पश्चात डॉ. रघु शर्मा ग्राम केबानिया पहुचे जहां ग्रामीण महिलाओ, युवा नोजवानो सहित ग्रामवासियो की भीड उमड पडी। जहां मालम सिंह जैन, रणजीत सिंह, अमीन खान, कर्णी सिंह राठौड, रामसिंह रेवारी, रघुनाथ खटीक व कानाराम बैरवा सहित ग्रामवािसयो ने डॉ. रघु शर्मा का ढोल नगाडो के साथ माला व साफ़ा पहना कर स्वागत किया तथा जुलूस रूप में गांव में जनसंपर्क कराया जहां जगह जगह डॉ. रघु शर्मा का माला व साफ़ा पहना कर तथा गुड से तोल कर स्वागत किया गया इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियो एंव कार्यकर्ताओ से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने कांग्रेस सरकार द्वारा चलाये गये पेंशन महाभियान योजना को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि इस योजना द्वारा गरीब से गरीब व्यक्ति भी विकास की मुख्य धारा से जुडा हैं व उनके प्रयासो से पिछले पाँच वर्षेा र्मे पूरे केकडी क्षैत्र के 50000 से भी ज्यादा क्षैत्रवासियो को पेंशन मिल रही हैं और यही पेंशन आज भाजपा की टेंशन हैं डॉ. रघु शर्मा ने कांग्रेस की पेंशन-बीजेपी की टेंशन का नारा लगााकर उपस्थित ग्रामवासियो एंव कार्यकर्ताओ में जोश भर दिया उन्होने क्षैत्र के चहुमुंखी विकास के लिए कांग्रेसपार्टी को अपना समर्थन व वोट देकर भारी मतो से विजयी दिलाने की अपील की। इसके साथ ही रामा प्रजापत जो कांग्रेस छोडकर भाजपा में गये थे पुन:कांग्रेस में आने पर डॉ. शर्मा ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद डॉ. शर्मा अपने पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओ के साथ ग्राम रेबारियो की ढाणी, रतनपुरा, गुदालिया, रामपुरा, टांटोटी, भवानीपुरा व सूरजपुुरा में पहुचे जहंा ग्राम वासियो ने फूल माला व साफा पहनाकर ढोल नगडो के साथ स्वागत किया तथाभारी मतों से विजयी दिलाने का विश्वास दिलाया। । इसके बाद डॉ. शर्मा ने ग्राम जसवन्तपुरा, भगवानपुरा, चान्दमा, भैरूखेडा, कुशलपुरा, जोताया, खेडी व जावला के ग्रामवासियो व कार्यकर्ताओ से जनसंपर्क कर क्षैत्र के चहुमुंखी विकास के लिए अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील की। इस दौरान डॉ. शर्मा के साथ ब्लॉक अध्यक्ष ठा.हरी सिंह राठौड, सरपंच भालराम गुर्जर, नरेश बना-कल्याणपुरा, सरपंच संघ अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड, सरपंच राधा किशन गुर्जर सातोलाव, युवा नेता नीलू दूनीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष शंकर सिंह राठौड, पूर्व सरपंच मदनलाल मेघवंशी, पूर्व सीआर हरचंद रेगर, विजय सिंह-जावला, संजय सिंह-गोयला, ऋषिराज सिंह राठौड, महेन्द्र बडगुजर-कल्याणपुरा पूर्व पार्षद महावीर रेगर सहित कई कांग्रेसजन साथ थे।
आज यहां करेंगे दौरा :
कार्यकारी अध्यक्ष रतन पंवार ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा रविवार को सुबह आठ बजे बनेडिया, माघोपुरा, किशनपुरा, मेहरूखुर्द, आमली, आमली का खेडा, लोधा का झूंपडा, चीकल्या, कीडवा का झूंपडा में जन सम्पर्क करते हुए मध्यान्ह 12 बजे घोरदा पहुंचेंगे। इसके पश्चात पिपलाज, गोठडा, देवमण्ड, शेषपुरा में जन सम्पर्क कर शाम पांच बजे खेड़ी पहुंचेंगे जहां जनसम्पर्क करने के पश्चात देवखेडा, खवास में ग्रामीण मतदाताओं एवं कार्यकताओं से मिलकर जनसम्पर्क करेंगे।
कांग्रेस को समर्थन देने की खबर के खण्डन में बैठक का आयोजन
राजपूत समाज द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा किये जाने के मामले में शनिवार को उस वक्त रोचक मोड आ गया जब राजपूत समाज के आह्वान पर राजपूत सरदार व युवा शक्ति जगदंबा छात्रावास पर एकत्रित हुए। बैठक में सभी राजपूत सरदारों व युवाओं ने तीन दिन पूर्व की गई कांगे्रस के समर्थन की घोषणा का खण्डन करते हुए जमकर विरोध जताया तथा इसे निजी स्वार्थपूर्ति करने वालों का निजी बयान बताया। एक राजपूत सरदार ने तो मंच के माध्यम से यहां तक कह दिया कि उन्हें तीन दिन पूर्व निजी फार्म पर आयोजित बैठक में महज भोज का आयोजन बताकर निमंत्रित किया गया था। शनिवार को जगदंबा छात्रावास में समाज के वयोवृद्ध चतुर्भुज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए चतुर्भुज सिंह ने कहा कि राजपूत समाज सदैव भाजपा के साथ रहा है, पूर्व मु2यमंत्री भैंरोसिंह शेखावत ने इस पार्टी को सींचकर वटवृक्ष बनाया,राजपूत समाज उसका साथ कभी नहीं छोड सकता है। उन्होंने कहा कि चंद लोग निजी स्वार्थो की पूर्ति के लिए पूरे समाज की राजनीति नहीं कर सकते है। कैप्टन भवानी सिंह सुनारिया ने कहा कि राजपूत समाज टिकिट की स्थानीय लडाई को नहीं देखकर शीर्ष पद पर आसीन होकर मु2यमंत्री बनने वाली वसुंधरा राजे के समर्थन में एकजुट भाजपा के साथ खडा है। भाजपा देहात अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह देवलिया ने कहा कि राजपूत समाज जागरूक व शिक्षित समाज है चंद लोग उसे गुमराह नहीं कर सकते है। टांकावास के पूर्व सरपंच विजयप्रताप सिंह शक्तावत(रॉबिन सिंह)ने कहा कि चंद लोगों के बहकावे में आकर भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है राजपूत समाज वसुंधरा राजे को मु2यमंत्री पद पर आसीन करने के लिए दृढ संकल्पित है तथा इसके लिए भाजपा को विजयी बनाना है। बैठक को भरत सेन खवास, शिवनन्दन सिंह पारा, डूंगर सिंह कादेडा, रामसिंह भंराई, मूलसिंह देवखेडी, यशवेन्द्र पाल सिंह पीपलाज, देवेन्द्र सिंह गुलगांव, मानवेन्द्र सिंह पारा, होनहार सिंह सापण्दा, योगराज सिंह सांकरियां, छुट्टन सिंह, वीरूसिंह केकडी, दातारसिंह, घीसू सिंह रामपाली, भवानी सिंह, कल्याण सिंह, गोपाल सिंह सुनारिया, सुरेन्द्र सिंह हरपुरा, गोविन्द सिंह आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में राजपूत समाज व क्षत्रिय युवा महासभा के सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-पीयूष राठी