केकड़ी। राजस्थान की पूर्व मु2यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया आज एक दिवसीय दौरे पर केकड़ी में रहेगी। राजे यहां भाजपा के प्रत्याशी शत्रुघ्र गौ8ाम के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी। यह आमसभा आज केकड़ी के पटेल मैदान में आयोजित होगी। सभा को लेकर तैयारिया युद्ध स्तर पर जारी हैं तथा भाजपा कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने के मकसद से जोश-फरोश के साथ जुटे हुए हैं। राजे पार्टी की स्टार प्रचारण के रूप में यहां पहुंचेगी। राजे के साथ ही प्रदेश स्तर के कई नेता भी यहां पहुंचेगे और सभा को संबोधित करेगेंं।
सभा को लेकर ही पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा की ओर से नियुक्त विधानसभा चुनाव प्रभारी शंभुदयाल बडगुर्जर ने शनिवार सांय पटेल मेदान पहुंच भाजपा कार्यकर्ताओंं से चर्चा की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर बडगुर्जर के साथ भजपा युवा नेता राजेन्द्र विनायका, मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, पूर्व पार्षद बद्री लाल माली, बलराज मेहरचंदानी, शांतिलाल नायक,महामंत्री अनिल राठी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्र गौ8ाम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक सं2या में पहुंचकर जनसभा को सफल बनाने की अपील की।
राजे फिर छोड़ सकती हैं शब्दों के बाण –
राजे की सभा को लेकर अनुमान लगाया जा रहा हैं कि राजे यहां के विधायक डा.रघु शर्मा पर एक बार फिर अपने श4दों के बाण छोड़ सकती हैं। गौरतलब हैं कि पिछली ३० मई को भी केकड़ी के पटेल मैदान में सुराज संकल्प यात्रा के दौरान एक आमसभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में भी राजे केकड़ी के विधायक पर जम कर बरसी थी और अनेकों आरोप उन पर लगाये थे। कुछ ऐसा ही आज होने वाली सभा में भी देखने को मिल सकता हैं।
भारी भीड़ पहुंच सकती हैं सभा में –
राजे की सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ प्रचार-प्रसार कर रहे हैं जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा हैं कि भारी भीड़ आज की सभा में पहुंच सकती हैं। वसुंधरा की पूर्व की सभा में भी कार्यकर्ता जोश-फरोश के साथ बड़ी सं2या में पहुंचे थे जिसके देखते हुए ही आज होने वाली सभा में भी कार्यकर्ताओं की बड़ी तादात देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ता पूर्ण उत्साहित हैं जिसके चलते वे अधिक से अधिक यहां पहुंचने को लालाईत दिखाई दे रहे हैं।
-पीयूष राठी