अजमेर / स्पेशल ऑलेम्पिक भारत राजस्थान व राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था चाचियवास अजमेर के आतिथ्य में मयास नेशनल गेम्स का शुभारम्भ मशाल रैली के साथ सुबह प्रातः 9.30 किया गया यह मशाल रैली फुव्वारा चौराह से बजरंगगढ चौराहे से होती हुई पटेल स्टेडियम पहुंची स्पेशल ओलम्पिक भारत राजस्थान के एरिया डायरेक्टर यू.के. पाण्डे ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्ण सिंह एस.एच.ओ. गंज और श्री विनय चन्द व श्री राजेश जैन थे।
मशाल रैली का जगह-जगह विभिन्न स्थानों पर राजेश जैन राम भरोसे कटर्स व जय अम्बे सेवा समिति के श्री के.के. खन्ना जी ने भरपूर स्वागत किया। मयास नेशनल गेम्स का ध्वज फहराने के बाद इस राष्ट्रीय स्तरीय विशेष खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा श्री वासुदेव देवनानी पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री, विधायक अजमेर द्वारा की गई इसके अतिरिक्त कार्यक्रम की श्रीमति विजयलक्ष्मी गौड, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर विशिष्ट अतिथ के रूप में श्री सोमरत्न आर्य, श्री योगेश शर्मा व श्री प्रवीण कुमार अखिल भारतीय क्रीडा परिषद नई दिल्ली एवं श्री विक्टर वॉज, एरिया डायरेक्टर स्पेशल ओलम्पिक भारत व राजस्थान के श्री यू.के. पाण्डे इसके अलावा राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था से श्रीमती क्षमा काकडे कौशिक मुख्य कार्यकारी उपस्थित थे।
सर्वप्रथम सभी राज्यों से आये 600 एथलीट व कोचेच का मार्कपास्ट किया व सांस्कृतिक प्रोग्राम द्वारा आये हुए सभी अतिथिगण व मेजबान एवं दर्शकों ने भरपूर लुफ्त उठाया व कार्यक्रम की प्रशंसा की।
आज दोपहर में 100 मीटर, सॉफ्ट बॉल थ्रो तथा बॉची के प्रीमिलियर रागउन्ड आयोजित किये गये कल सुबह गेम्स की शुरूआत में प्रात 9 बजे से होगी तथा प्रथम प्रतिगोगिता 100 मीटर दौड की होगी तथा स्पोर्टस कॉउन्सिल फॉर डेफ के लिए होगी। इसके पश्चात् मयूर स्कूल में फूटरबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 बजे से रहेगा। तैराकी प्रतियोगिता मैयो गर्ल्स में 10 बजे से 2.30 तक चलेगी तथा बैडमिंटन की प्रतियोगिता मैयो बायज समें 10.30 से सांय 4 बजे संचालित होगी। कल ही स्पेशल ऑलेपिक की सहयोग से हैल्दी एथलीट कार्यक्रम का आयोजन मे किया जायेगा जिसमे मेडीकल टीम सभी एथलीट दन्त चिकित्सा, फिट-फिट तथा स्वास्थ्य जांच की जायेगीं यह कार्यक्रम 09.30 से साय 05.00 बजे तक चलेगा। मंच संचालन श्री संजय गहलोत ने किया।