यातायात सुरक्षा को अपने जीवन का पर्याय बनाएं-गालरिया

p2p1अजमेर। यातायात सुरक्षा सप्ताह का समापन बुधवार की सांयकाल सूचना केन्द्र में आयोजित समारोह में हुआ जिसमें जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने सभी का आव्हान किया कि सड़क सुरक्षा को अपने जीवन का पर्याय बनाएं तभी हर व्यक्ति दुर्घटनाओं से बच सकता हैं और दूसरों को भी इसकी शिक्षा दे सकता हैं। श्री गालरिया ने कहा कि बढ़ते हुए यातायात के फलस्वरूप सड़क व यातायात सुरक्षा की पालना हर व्यक्ति के लिए जरूरी हैं इसी से ही इन दुर्घटनाओं में कमी की जा सकती हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रशासनिक स्तर पर यातायात सुविधा और यातायात प्रबंधन को और ढग़ से बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल कुमार ने कहा कि यातायात को सुगम बनाने के लिए हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी हैं। इसकी अनदेखी और कोताही दुर्घटना का कारण बनती हैं। उन्होंने समाज के प्रबुद्घ नागरिकों संगठनों और मीडियाकर्मियों से अनुरोध किया कि यातायात सुरक्षा के बारे में सभी को जानकारी देने में वे अपनी महत्ती भूमिका निभाएं।
समारोह के विशेष अतिथी के रूप में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री हरिप्रकाश शर्मा, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी, प्रसिद्घ समाज सेविका डॉ. रूपा टण्डन, ब्रहमकुमारी रूपा बहन ने भी सड़क दुर्घटनाओं से बचने और यातायात सुरक्षा के बारे में बताया। जिला परिवहन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने ” पहले आप ÓÓ श्लोगन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयसिंह राठौड़ ने किया तथा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री राजेन्द्र सिंह, जिला परिवहन अधिकारी श्री सुधीर बंसल, श्री नवीन सोगानी ने अतिथियों का स्वागत किया।
जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस सुरक्षा सप्ताह के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।

error: Content is protected !!