
अजमेर। पं. दीनदयालजी का बलिदान एवं समर्पण दिवस रेम्बल रोड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी बजरंग मण्डल द्वारा मनाया गया। इस कार्यक्रम में पं. दीनदयाल जी की जीवनी व उनके मार्गदर्शन पर प्रकाश डाला गया। मण्डल महामंत्री जेके शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक आईटी प्रकोष्ठ आशिष चतुर्वेदी द्वारा पं. दीनदयाल जी की जीवनी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने पं. दीनदयाल जी के एकान्त मानववाद के विषय में व भारतीय जनसंघ की स्थापना के बारे में कार्यक्रर्ताओं का मार्गदर्शन किया व प्रेरणा पुरूष पं. दीनदयाल जी के बताये मार्ग पर चलने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। भाजपा शहर अध्यक्ष रासासिंह रावत ने संबोधन में पण्डित जी के तपस्वी जीवन, कार्यविस्तार व राजनीति में संस्कृति आदि विषय पर कार्यकर्ताओं को बताया।इस बलिदान दिवस पर आगामी लोकसभा चुनाव में घर-घर से धनसंग्रह का कार्यक्रम दिनांक 11 फरवरी से 18 फरवरी तक चलाया जायेगा। जिसमें प्रदेश के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर धन संग्रह करने के लिए ‘‘एक नोट और भाजपा को वोट’’ हेतु सभी बूथ अध्यक्षों व वार्ड प्रभारीयों को कलश वितरीत किये गये। यह कलश प्रत्येक बूथ स्तर पर धनसंग्रह कर 18 फरवरी तक मण्डल में जमा कराने होगें। जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपनी दस्तक देगें और स्टीकर लगाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करेगें।
इस कार्यक्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष रासासिंह रावत, विधायक वासुदेव देवनानी, प्रदेश संयोजक आई.टी प्रकोष्ठ आशिष चतुर्वेदी, पूर्व यूआटी अध्यक्ष धर्मेश जैन, शहर उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, मण्डल महामंत्री जे.के शर्मा, जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी व राजकुमार लालवानी सहित अन्य शहर भा.ज.पा. पदाधिकारी व मण्डल पदाधिकारी, बुथ अध्यक्ष व बुथ प्रभारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जे.के. शर्मा ने किया व सभी का धन्यवाद मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत ने किया।
-जे.के. शर्मा
मण्डल महामंत्री बजरंग मण्डल
मो. 9414355869