अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने अधिकारियों को संवेदनशील होकर आमजन कि समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुगम समाधान वेब पोर्टल पर दर्ज परिवादों का शीघ्र निस्तारण करें।
श्री गालरिया आज जिला कलेक्टेªट सभागार में जिला स्तरीय सम्पर्क समाधान बैठक में जनसुनवाई से पूर्व अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई की नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक माह के पहले गुरूवार को पंचायत समिति स्तर पर उपखंड अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई की जाएगी। दूसरे गुरूवार को जिला स्तर पर जनसुनवाई होगी एवं चौथे गुरूवार को मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे द्वारा वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनसुनवाई की जाएगी।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रत्येक स्तर का परिवाद ई-सुगम पोर्टल पर दर्ज होगा ताकि इसकी मॉनिटरिंग की जा सके। बहुत से अधिकारी व विभाग इस पोर्टल पर लॉग इन नहीं कर रहे हैं। जिससे उन्हें लंबित प्रकरणों की जानकारी नहीं मिल पा रही है अतः अधिकारी नियमित रूप से इस पोर्टल पर लॉग इन करेें। जल्द ही इस पोर्टल को एसएमएस आधारित बना दिया जाएगा। जिस विभाग का प्रकरण दर्ज होगा। उसे एसएमएस के माध्यम से नए परिवाद की सूचना मिल जाएगी ताकि त्वरित कार्यवाही कर परिवादों का निस्तारण किया जा सके।
श्री गालरिया ने गुरूवार को जनसुनवाई में भूमि रूपांतरण, अतिक्रमण, भूमि नियमन, लिपिकीय त्राुटि सही करने, जमाबंदी की नकल प्राप्त करने, ऋण की मांग, नाले की सफाई, मकान का पट्टा दिलवाने, विद्युत कनेक्शन समेत विभिन्न प्रकरणों की जनसुनवाई करते हुए कुछ प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया एवं अन्य प्रकरणांे के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।
जनसुनवाई में परिवादी पुष्कर निवासी श्यामलाल मालावत ने अवैध अतिक्रमण को हटाने, माखूपुरा निवासी गुलाबदास वैष्णव ने मकान का पट्टा दिलवाने, चांद बावडी निवासी सुरेश कुमार शर्मा ने नाले की पुलिया पर नियमित सफाई, नारीशाला रोड अशोक नगर निवासी उषा सक्सेना ने ब्यावर चुंगी से आदर्शनगर रूट पर टेम्पो परिमिट देने, किशनगढ निवासी किशन सरगरा ने जमाबंदी में पिताजी का नाम सही करने, मदार निवासी सुनीता परिहार ने जिला उद्योग केंद्र से ऋण दिलवाने समेत कुल 32 प्रकरणों की जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेंद्र सिंह राठौड, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजकुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेजराज सिंह, जिला रसद अधिकारी श्रीमती सुनीता डागा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।