अजमेर। राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद के आयुक्त श्री नरेश पाल गंगवार ने राजकीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में सुधार एवं नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
श्री गंगवार गुरूवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्टाफ टेªनिंग कॉलेज के सभागार में सर्व शिक्षा अभियान एवं प्रारम्भिक शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संभाग के अधिकारियों से रीडिंग कैम्पेन प्रगति की समीक्षा, गुणवत्ता शिक्षा सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की ।
श्री गंगवार ने रीडिंग कैम्पेन के तहत विद्यार्थियों के सी श्रेणी लाने पर चिंता जाहिर करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करें। जो विद्यार्थी वर्तमान में सी व बी श्रेणी लेकर आए है। उन्हें श्रेणी सुधार के लिए प्रेरित किया जाए एवं और ज्यादा गम्भीरता से प्रयास किए जाएं।
आयुक्त ने कहा कि शिक्षण सुधार के लिए नियमित मॉनीटरिंग की आवश्यकता है। अधिकारी विद्यालयांे का निरीक्षण नियमित रूप से करते रहे ताकि शिक्षण व्यवस्था में सुधार में प्रगति हो। बैठक में शिक्षा सम्बलन अभियान द्वितीय चरण की जिला एवं ब्लॉकवार समीक्षा, निरीक्षण के दौरान गृह कार्य जांच किए जाने की स्थिति की समीक्षा की गई।
आयुक्त ने शिक्षक प्रदर्शन अप्रेजल फोर्मेट, सीसीई कार्यक्रम, बालिका शिक्षा गतिविधि, आई.ई.डी. गतिविधियां, आरएसटीसी व एनआरएसटीसी संचालन, कल्प विद्यालयों मंे कम्प्यूटरों की स्थिति, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश एवं पुनर्भरण की समीक्षा, भूमि रहित विद्यालयों के लिए भूमि आवंटन एवं लेखा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में उप निदेशक गुणवत्ता आभा बेनीवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।