अजमेर। मॉ सेवा समिति के तत्वावधान में 15 वां सामूहिक कालसर्प दोष का आयोजन जन कल्याण हेतु कल 27 फरवरी को बूढ़ा पुष्कर में प्रात: 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष श्री राजेश जैन ने बताया कि इस अनुष्ठान में 51 पण्डितों द्वारा 251 जातकों को पूजन कराया जायेगा। इस महामृत्युन्ज्य में 12 प्रकार के काल सर्प दोष व 9 गृह की शांति एवं पित्र दोष निवारण आचार्य पण्डित चन्द्र स्वरूप शास्त्री के आचारात्व मे कराया जायेगा।