ब्यावर। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज0जयपुर द्वारा तेजाब व टंकक्षारक पदार्थ के बेचान को नियमित करने केलिए नियम बनाये गए हैं। उपखण्ड अधिकारी ब्यावर भगवती प्रसाद के अनुसार इस आशय का उल्लेख चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राजस्थान द्वारा दिनांक 12 .8. 13 को ज़ारी अपने आदेश क्रमांक 961 में किया गया है। उक्त आदेश में कहा गया है कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने याचिका (आपराधिक) संख्या 129 वर्ष 2006 लक्ष्मी बनाम भारत सरकार एवं अन्य मंे तेजाब और टंकक्षारक पदार्थेां को बेचान को नियमित करने हेतु नियम बनाने केलिए आदेश दिये थे। जिसकी अनुपालना मंे इन नियमों को बनाकर इन्हंे अधिसूचना की दिनांक से लागू करने की वास्तविक तिथि एवं आज दिनांक तक की अवधि हेतु राज्य सरकार आदेश देती है कि राजस्थान राज्य में सभी प्रकार के तेजाब के बेचान, उक्त अंतरिम अवधि केलिए , याचिका आपराधिक संख्या 129 वर्ष 2006 लक्षमी बनाम भारत सरकार एवं अन्य में पारित आदेशों के अनुसार विनियमित रहेगा।
निम्न आदेशों की पालना तुरन्त प्रभाव से की जायेगी:- 1. विक्रय पलक पर तेजाब का बेचान पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा जबतक कि विक्रेता एक लॉग बुक/ पंजिका का संधारण ना करें, जिसमें तेजाब के बेचान का इंद्राज़ हांे एवं व्यक्ति/व्यक्तियों , जिन्हें तेजाब का बेचान किया जायेगा, का पूर्ण विवरण एवं बेचान किये तेजाब की मात्रा का अंकन ना हों। लॉक बुक / पंजिका में क्रेता, जिसे यह बेचा जाता है, के पता का इंद्राज़ किया जायेगा।
2. सभी विक्रेता तेजाब का बेचान तभी करेंगे जब क्रेता – ( क). सरकार द्वारा ज़ारी फोटो वाला पहचान पत्रा जिसमें उक्त क्रेता का पता अंकित हों, दिखावें। (ख). तेजाब को खरीदने का कारण/उद्देश्य स्पष्ट करें। 3. तेजाब के अपने समस्त भण्डार की घोषणा संबंधित उपखण्ड अधिकारी के समक्ष 15 दिवस में करेगा। 4. 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को तेजाब का बेचान नहीं किया जा सकेगा। 5. तेजाब के भण्डार की घोषणा नहीं करने की स्थिति में संबंधित उपखण्ड अधिकारी उक्त भण्डार को जब्त कर सकेंगे और उक्त विक्रेता पर रूपये 50,000 तक की समुचित शास्ति अधिरोपित कर सकेंगे। 6. उपरोक्त निर्देशों की अवहेलना किसी व्यक्ति द्वारा किये जाने पर संबंधित उपखण्ड अधिकारी द्वारा रूपये 50,000तक की शास्ति अधिरोपित की जा सकेगी। 7. समस्त शैक्षणिक संस्थाएं, अनुसंधान प्रयोगशालाएं , अस्पताल, राजकीय विभागों और सार्वजनिक क्षेत्रा के उपक्रम विभागों, जिन पर तेजाब रखने और भण्डार रखे जाने का दायित्व है , निम्नलिखित मार्गदर्शकों की पालना करेंगे:-
( क). तेजाब के उपयोग की पंजिका का संधारण किया जायेगा और उसे संबंधित उपखण्ड अधिकारी के यहां दाखिल किया जायेगा।
(ख). तेजाब को कब्जे़ में रखने और उसे परिसर में सुरक्षित रखने केलिये एक व्यक्ति को इसका दायित्व सौंपाजायेगा। (ग). उक्त व्यक्ति के पर्यवेक्षण में तेजाब का संधारण किया जायेगा और प्रयोगशाला / भण्डारण जगह जहां तेजाब का उपयोग होता है, वहां से जाने वाले छात्रा/व्यक्ति की जांच आवश्यक रूपसे की जायेगी।
उक्त निर्देशों के उल्लंघन /अवहेलना/ अधिक्रमण पर समुचित कार्यवाही करने लिए उपखण्ड अधिकारी को अधिकृत किया गया है।
उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा रंगों का पर्व होली एवं बादशाह मेला
ब्यावर। गुरूवार को उपखण्ड कार्यालय परिसर स्थित सभागार मंे ब्यावर में आगामी 16 मार्च को होली, 17 मार्च को धुलण्डी एवं 18 मार्च को भरने जारहे ऐतिहासिक बादशाह को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न तैयारियांे हेतु विभागीय अधिकारियांे एवं बादशाह मेला समिति पदाधिकारियों की उप जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। उपजिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद ने बैठक अवसर पर उपस्थित महानुभावों से चुनावी माहौल दौरान रंगों के पर्व होली पर्व एवं बादशाह मेला को कौमी एकता एवं बन्धुत्व का प्रतीक बताते हुए इन्हें उत्साह ,उमंग एवं शान्तिप्रियता के साथ मनाने हेतु सभी पुख्ता इंतज़ाम यथा समय कर लेने पर बल दिया।
बैठक में बादशाह मेला संयोजक पवन रायपुरिया, सह-संयोजक सर्व शैलेन्द्र गुप्ता, राकेश गुप्ता व नरेन्द्र बजारी, अध्यक्ष अनिल मित्तल, मंत्राी सुनील जिंदल तथा सदस्य रमेश बंसल, वासुदेव ंिसंहल, मनीष अग्रवाल एवं नवीन गर्ग के अलावा उपनियंत्राक एकेएच डॉ0 के0के0चौहान, पीएचईडी से संजीव माथुुर, एवीएनएल से वी0डी0दुबे, बीएसएनएल से राजेन्द्र शर्मा, नगरपरिषद से भंवर नाथ तथा अग्निश्मन अधिकारी ताराचन्द शर्मा, रोड़वेज प्रशासन के मोहनलाल बाकोलिया, तहसीलदार मदनलाल जीनगर तथा पुलिस सहित अन्य विभागीय प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करायी और महत्वपूर्ण सुझाव एवं परामर्श प्रदान किया।
उपजिला मजिस्ट्रेट ने बादशाह मेला देखने ब्यावर शहर में आनेवाले लोगांे केलिए जलदाय विभाग को फतेहपुरिया चौपड़ व अजमेरीगेट पर टूंटीवाले पेयजल टैंकर की उपलब्धता, नगरपरिषद को साफ-सफाई, बादशाह मेला मार्ग में आने वाले पेड़ोंकी टहनियों की कटाई, उपखण्ड कार्यालय पर मज़बूत स्टेज व्यवस्था व समुचित मात्रा में अच्छी किस्म की गुलाल का इंतजाम़, ईमरजेन्सी में विद्युत व्यवधान से निपटने हेतु जनरेटर व्यवस्था, आवारा पशुओं की रोकथाम, अग्निश्मन वाहन व्यवस्था, पीएमओ को एम्बूलेन्स व्यवस्था, विद्युत निगम को सुचारू विद्युतापूर्ति, पुलिस विभाग को कानून व शान्ति व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने रोड़वेज के प्रशासनिक अधिकारी को हिदायत दी कि बादशाह मेला का आनन्द लेने हेतु शिरकत करने आनेवाले मेलार्थियों केलिए अतिरिक्त बसों का संचालन शहर से जुड़ते हर मार्ग पर किया जाएं। उपजिला मजिस्ट्रेट ने बादशाह मेला समिति सदस्यों के विशेष आग्रह पर रोड़वेज डिपो के अधिकारी को हिदायत दी कि ब्यावर का विख्यात बादशाह मेला जो पर्यटन मेला का स्वरूप लेता जा रहा है। इस मेला का आनन्द तीर्थराज पुष्कर आने वाले पर्यटक भी उठा सकें, इस प्रयोजन से पुष्कर से ब्यावर आने हेतु स्पेशियल बस संचालन संबंधी उच्च स्तरीय कार्यवाही की जावें।
बादशाह मेला दौरान इस्तेमाल होगी अच्छी किस्म की लाल गुलाल
एसडीएम भगवती प्रसाद ने बैठक दौरान बताया कि रंगों का पर्व होली तथा ब्यावर के ऐतिहासिक बादशाह मेला में विभिन्न वर्गाे एवं समुदायों के लोग परस्पर शान्ति एवं सद्भाव, कौमी एकता, पारस्परिक भाईचारे के उज्ज्वल पक्ष को उजागर करते हैं। अतः हरेक व्यक्ति को चाहिए बिना किसी बैेर एवं द्वेष भावना के साथ रंगों के इन महत्वपूर्ण आयोजन को पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाएंगे और हमारी सांस्कृतिक विरासत को बरकराकर रखने हेतु होली व बादशाह मेला दौरान लाल रंग की अच्छी किस्म की गुलाल का इस्तेमाल करते हुए आदर्श नागरिक होने का संदेश अन्य लोगों को प्रदान करेंगे।
लोकसभा आम चुनाव सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने हेतु प्रकोष्ठ प्रभारी मुस्तैद रहेंगे
ब्यावर। लोकसभा आम चुनाव 2014 को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने हेतु निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुसरण में प्रभारी अधिकारी एवं एसडीएम ब्यावर भगवती प्रसाद द्वारा 15 विभिन्न प्रकोष्ठांे का गठन किया गया है। संबंधित अधिकारी प्रभारी उन्हें सौंपे चुनाव संबंधी कार्य को लेकर उत्तरदायी रहेंगे। इन प्रकोष्ठों में ईवीएम प्रकोष्ठ, माईक्रो पर्यवेकक्षक समन्वयक प्रकोष्ठ, आचार संहिता व कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, मतदान केन्द्र प्रकोेष्ठ, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, लेखा कार्य संबंधी प्रकोष्ठ, पीएलओ व रसद व्यवस्था संबंधी प्रकोष्ठ, सांख्यिकी प्रकोष्ठ, चैक पोस्ट, डाकमत पत्रा/ सेवानियोजित मतदाता सूची प्रकोष्ठ, निर्वाचन शाखा प्रकोष्ठ, स्वीप प्रकोष्ठ, नियन्त्राण कक्ष, सामान्य एवं लाईट माईक टेन्ट प्रकोष्ठ तथा चुनाव पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ शामिल हैं।
एसडीएम भगवती प्रसाद ने यहां उपखण्ड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में उक्त चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों की गुरूवार को आवश्यक बैठक आहूत की तथा उन्हंे पारस्परिक तालमेल कायम रखते हुए मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ लोकसभा चुनाव संबंधी दायित्व निर्वहन करने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किये।
चुनाव नियन्त्राण कक्ष चालू
एसडीओ भगवती प्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2014 को दृष्टिगत रखते हुए ब्यावर में चुनाव नियन्त्राण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके दूरभाष नम्बर 01462-257132 है। तहसीलदार ब्यावर मदनलाल जीनगर को चुनाव नियन्त्राण कक्ष का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
मतदाताओं के हितार्थ 9 मार्च को एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजन
ब्यावर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव 2014 के पूर्व तैयारी केलिए मतदाता सूचियों का अवलोकन कर अपडेट करने हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन रविवार 9 मार्च को किया जाएगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम ब्यावर भगवती प्रसाद ने उक्त आशय की जानकारी में बताया कि ब्यावर विधानसभा क्षेत्रा के मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर उक्त दिवस को मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं, यदि मतदाता सूची में नाम दर्ज़ नहीं हों तो नाम दर्ज करवाने हेतु उसी समय बीएलओ को प्रपत्रा-6 भरकर जमा करवादें। एसडीएम की ओर से सभी बीएलओ 9 मार्च को अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहने केलिए निर्देशित किया गया है। उनसे कहा गया है िक वे मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को मतदाता सूची का अवलोकन करवाएंगे एवं वंचित मतदाताओं से प्रपत्रा-6 प्राप्त कर चुनाव शाखा कार्यालय म ें जमा कराएंगे।
एसडीएम के अनुसार सभी विभागाध्यक्ष / संस्था प्रधानों को भी निर्देशित किया गया है 9 मार्च रविवार को मतदान केन्द्र भवनों को खुला रखंेगे एवं मतदाताओं की सुविधा हेतु पानी की व्यवस्था करवाएंगे।