राजनीतिक ऊंचाइयां छूने में पीछे नहीं हैं महिलाएं

-मनोज सारस्वत- अरांई। दरिया की कसम, मोजों की कसम, ये ताना बाना बदलेगा, तू खुद को बदल, तू खुद को बदल तब ही तो जमाना बदलेगा वाली कहावत पूरी तरह से अरांई पंचायत समिति व जिला परिषद के बीच सिद्ध हो रही है। जहां एक ओर महिला के रूप में जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी ने पूरे जिले की जिम्मेदारियों को संभाल रखा है। वहीं प्रधान पारसी देवी जाट पंचायत समिति की सभी तीस ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी बखूबी से संभाले हुए हैं। इसी क्रम में अरांई विकास अधिकारी पद पर सीमा कौशल ने राज्य सरकार के निर्देश पर नियुक्ति ग्रहण कर नये समय की शुरूआत का आगाज किया है। केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के अनुरूप ग्रामीण महिलाओं में भी जाग्रति के दौर की शुरूआत हो चुकी है। ग्रामीण परिवेश में जहॉ महिलाए घुंघट की ओट में गृहस्थ जीवन के काम को करने में जहॉ रूचि रखती थी उसी प्रकार सभी जिम्मेदारियों को पूर्ण कर ग्रामीण महिलाए राजनैतिक गलियारों पर उचांईया छूने में पीछे नहीं है। महिलाओं में आयी जाग्रति से महिलाओं में प्रतिस्पद्र्धा का युग शुरू हो गया है। इसके चलते महिलाए कदम से कदम व कडी से कडी मिलाकर चलने की भावनाओं के साथ अपने क्षेत्र के विकास में योगदान देने में पीछे नहीं है।

पारसीदेवी जाट
पारसीदेवी जाट

बालापुरा की दो बेटियां बन चुकी हैं प्रधान:– अरांई से महज् बारह किलोमीटर दूरी पर स्थित बालापुरा गांव की दो बेटियों ने अरांई पंचायत समिति में प्रधान पद हासिल कर राजनैतिक में दबदबा जमाकर विकास की उचाईयों को छूआ है। जहॉ से २००५ से २०१० तक झिरोता गांव की बहू व बालापुरा की बेटी मनभर देवी जाजून्दा ने अरंाई प्रधान रहकर अपना कार्यकाल पूरा किया है। वहीं २०१० से वर्तमान में गुन्दली गांव की बहू पारसी देवी जाट अपना कार्यकाल उचित तरीके से चलाने में सक्षम रही है। गौरतलब है कि दोनों ही महिला प्रधान बनी बालापुरा की बेटिया रिश्ते में भुआ ओर भतीजी भी है।

सीमा माहेश्वरी
सीमा माहेश्वरी

समाजसेवा ही जीवन :- जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी से हुई विशेष बातचीत के दौरान उन्होनें बताया कि पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूर्ण करने के साथ साथ समाजसेवा करना ही उनका मुुख्य उद्ेश्श्य है। उन्होनें बताया कि महिलाओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाते हुए देश हित में समाज सेवा को ही जीवन मानते हुए समाज सुधार के कार्य करने चाहिए।

सीमा कौशल
सीमा कौशल

कडी से कडी मिलने पर ही विकास संभव :– विकास अधिकारी सीमा कौशल ने बताया कि विकास की सीढिया कडी से कडी मिलने पर ही संभव है। तब ही विकास के नाम पर उचाईयों के शिखर को छूआ जा सकता है। ग्रामीण महिलाओं में प्रतिभाओं का अम्बार छूपा है बस जरूरत तो उसे उजागर करने की है। केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयासों से महिलाओं में जागरूकता को लेकर बदलाव आया है। इसी कारण राजनैतिक क्षेत्र में भी महिलाओं को तवज्जा मिल रही है।

देशहित के लिए मोदी को दें वोट-चौधरी

भागीरथ चौधरी
भागीरथ चौधरी

अरांई। क्षेत्रीय विधायक भागीरथ चौधरी ने गुरूवार को बडगंाव, खण्डाच, तिहरी, भोगादीत, सिरोंज, डांग, कालानाडा, धोलपुरिया, चौसला आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान चौधरी ने ग्रामीणों को आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी को देश की जरूरत बताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होनें क हा कि केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के चलते किसान कर्ज में डूबने के लिए मजबूर है। काग्रेंस सरकार पिछले साठ वर्षो में सता का सुख भोग आमजन की मुलभूत समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही है। भ्रष्टाचार ने देश में अपनी जडे जमा ली है। उन्होनें देशहित के लिए अपना अमूल्य वोट मोदी को देने का आह्वान किया। वहीं चौधरी ने किसानों की समस्याओं से रूबरू होते हुए जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, डींडवाड पूर्व सरपंच हनुमान भादू, लक्ष्मणसिंह राठौड, पूर्व प्रधान छीतरमल तीरवाल सहित कार्यकर्ता विधायक के साथ थे।

लाम्बा को टिकिट देने की मांग
अरांई। कस्बे के भाजपाई पूर्व सरंपच कल्याणमल जांगिड, गजमल चोयल, गिरधारी चोयल, नोरत नोदल, पप्पू माली, मन्थंलाल साधु, रामलाल हरिजन, रामस्वरूप गुलानिया, मदन घासल आदि ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को पत्र भेजकर डेयरी अध्यक्ष रामस्वरूप लाम्बा को टिकिट देने की मांग की है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित
अरांई। मेघवंशी समाज बयालीसा थान अरांई कमेठी द्वारा डा० भीमराम अम्बेडकर वेलफेयर मेमोरियल सोसायटी के निर्वाचित पदाधिकारियों को ज्ञापन भेज बधाई दी गई। इस दौरान कमेठी के अध्यक्ष गोपाल सोमरवाल पटेल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष देशराज मेहरदा, जीवणराम बसोर उपाध्यक्ष, मोहनलाल मेघवंशी महासचिव, शीशराम जाटव कोषाध्यक्ष को बधाई दी। आयोजित बैठक में पूर्व प्रघान रामनिवास किराडिया,आत्माराम मेघवंशी छोटालाम्बा, रिद्धकरण मेघवंशी, कानाराम मेघवंशी, हगामीलाल मेघवंशी सिरोंज, रामलाल, हसंराज मेघवंशी झिरोता, जालम बरिण्डिया, शिवराज उदय, आदि उपस्थित थे।

१० को कांग्रेसी जायेंगे देवली
अरांई। कस्बे के काग्रेंसी कार्यकर्ता १० मार्च को राहुल गांधी की चुनावी सभा में देवली जायेगें। काग्रेंस जिला महामंत्री हनुमान गौरेली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को रैली में जाने की जिम्मेदारिया सौंपी गई। गौरेली ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है इसके चलते भारी संख्या में कार्यकर्ता सभा में भाग लेगें। गुरूवार को आयोजित बैठक में ओमप्रकाश माली, कालानाडा सरपंच लक्ष्मण जाट, हरीराम गीला, रामदेव गुर्जर, नरेन्द्र सारण, रामराज चौधरी झिरोता, सूरज भामू आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कु टी की मशीन में किसान का हाथ कटा
अरांर्ई। समीपवर्ती ग्राम तेजपुरिया में गुरूवार को जानवरों के लिए चारे की कुटी करते समय मशीन में हाथ आने से एक युवक का हाथ कट गया। इससे युवक मौके पर ही गम्भीर घायल हो गया। परिजनों को मामले की जानकारी मिलते ही घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहॉ से युवक को किशनगढ यज्ञनारायण अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजपुरिया निवासी गोविन्द बाना अपने खेत पर चारे की कुटी कर रहा था। इस दौरान कुटी की मशीन में चारा डालते समय गोविन्द का हाथ मशीन के अन्दर चला गया। इससे गोविन्द के हाथ की कोनी के नीचे का हिस्सा कट कर मशीन में चूर चूर हो गया। दुघर्टना के कारण पीडित गोविन्द मौके पर ही बेहोश हो गया। जिसे परिजनों व ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। प्रभारी चिकित्सक अशोक जाट ने प्राथमिक उपचार कर किशनगढ रैफर किया।

error: Content is protected !!