तकनीकी सहायक को नोटिस, दो मेट ब्लैक लिस्टेड

arainअरांई। अरांई पंचायत समिति में नरेगा कार्यो में अनियमितताओं का दोर जारी है। नरेगा कार्याे के प्रति कर्मचारियों व मेटों की उदासीनता के चलते विकास अधिकारी ने कर्मचारियों के प्रति नारजगी जाहिर की है। विकास अधिकारी सीमा कौशल एवं सहायक अभियंता अमित माथूर ने बुधवार को विभिन्न ग्राम पंचयतों में चल रहे नरेगा कार्यो का निरीक्षण किया। पंचायत समिति के सहायक अभियंता अमित माथूर ने बताया कि ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दोरान तकनिकी सहायक कैलाश प्रजापत मोके से नदारद मिले। बिना सुचना से मोके से नदारद मिलने पर उन्हे कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार छोटालांबा ग्राम पंचायत में रामतलाई पर कच्च कार्य में दो मेट मोके से नदारद पाय गये। छोटालांबा रोजगार सहायक को मेटो को पाबन्द करने तथा नदारद मेटो को ब्लेक लिस्टेड करने के निर्देश दिये गये है। इसी प्रकार काशीर ग्राम पंचायत में गावांई तालाब पर चल रहे नरेगा कार्य में जॉब कार्ड अपडेेट नहीं पाये गये तथा कनिष्ट लिपिक द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर उसे पाबन्द किया गया। हिंगोनिया ग्राम पंचायत में किसान सेवा केन्द्र के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए ग्राम सेवक को पाबन्द किया गया।

पानी को लेकर महिलाए आपस में भिड़ी
बुधवार को समीपवर्ती ग्राम गेहलपुर में पानी की प्यास बुझाने के लिए सार्वजनिक नल पर पानी भरने गई महिलाए आपस में भिड गई। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे के बर्तन फेंक दिये तथा आपस में उलझ गई। गाली गलौच के साथ महिलाएं आपस में पत्थरों से वार करने पर उतारू हो गई। पत्थर की चोट से एक महिला गम्भीर घायल हो गई। जिसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य के न्द्र में भर्ती कराया। साथ ही पीडित महिला के परिजनों ने अरांई थाने में शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह मॉ हिंगलाज मन्दिर की सीढियों के पास लगे सार्वजनिक नल पर महिलायें पानी भर रही थी। इस दौरान सोहनी देवी पत्नि छगननाथ जोगी ओर संतोष देवी पत्नि राधाकिशन जाट पानी पहले भरने का लेकर आपस में भिड गई। दोनों महिलाओं में हुई मारपीट में सोहनी देवी के पैर में गम्भीर चोंट आयी है। सोहनी देवी के चोट से उसके पैर की टकनी उतर गई तथा गम्भीर रूप से घायल हो गई। वहीं पीडित महिला ने अरांई थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!