भगवान परशुराम जयंति धूमधाम से मनाई, निकाली शोभा यात्रा

32मदनगंज-किशनगढ। भगवान परशुराम जयंति के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान ब्रहामण महासभा द्वारा सुबह भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा संयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा बसस्टेण्ड स्थित डाक बगले से प्रारम्भ होकर रूपनगढ रोड चौराहा, मुख्य चौराहा, होती हुई रविन्द्र रंगमंच पहुची जहां काचरिया पीठ के पीठाधीश्वर ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। जिलाध्यक्ष गोकुल चन्द शर्मा व युवा मंच अध्यक्ष बृजेश उपाध्याय ने भगवान परशुराम के जीवन्त पात्रों की आरती की। इस दौरान शोभा यात्रा में वाहन रैली आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी वहीं शोभा यात्रा में 25० महिलाऐं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। बेण्ड बाजों की स्वर लहरियों के बीच श्रद्वालु भगवान परशुराम का जयघोष करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का शहर में कई जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम के अन्त में महासभा के किशनगढ अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा ने सभी विप्र बन्धुओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में गौड हरियाणा , खण्डेलवाल दाधीच, पारीक खाण्डल, सारस्वत, सनाढय गुर्जर गौड, पंच गौड, पुष्करणा, पाराशर आदि समाजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
व्याख्यान माला आयोजित- भगवान परशुराम जयति पर राजस्थान ब्रहमण महासभा द्वारा परशुराम व्याख्यान माला का भी आयोजन किया गया। निम्बार्क पीठाधीश्वर देवाचार्य डा जयकृष्ण के सानिध्य में आयोजित व्याख्यान माला में भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ देवाचार्य ने भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजा अर्चना कर किया।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!