वाट्स एप ग्रुप सदस्यो ने मिल कर बांटी खुशियां

k 1– सुरेन्द्र जोशी- केकड़ी। सोशियल मीडिया में आई जबरदस्त क्रान्ति के बाद तेजी से हाईटेक हो चुके इस युग में संचार के साधन भी तेजी से बढते जा रहे है । फेसबुक , व्हाटस एप, टेलिग्राम, टव्टिर सहित ऐसे कई माध्यम है जिनके जरिये विचारो का आदान प्रदान होता रहता है । ऐसे में यघपि भौतिकवाद के इस तनाव भरे दौर में रोजमर्रा की जिन्दगी बहुत ही ज्यादा व्यस्त हो गई है मगर इसके बावजूद कई लोग ऐसे भी है जो विचारो के आदान प्रदान के जरिये इस दौर में भी प्रेम, प्यार, व्यवहार व आपसी भाईचारे के संस्कारो को बहुत ही संजीदगी के साथ पुष्पित और पल्वित कर रहे है। व्हाटस एप पर केकडी सिटीे फ्रेण्डस ग्रुप के नाम से संचालित एक ग्रुप ने रविवार को केकडी में भी कुछ ऐसी ही अनूठी मिसाल पेश की,जिसमे स्थानीय विधायक शत्रुघ्र गौत्तम ने भी ग्रुप सदस्य के रूप में सम्मिलित होकर इस आयोजन को यादगार बना दिया। मौका था ग्रुप में शामिल कुछ सदस्यो के जन्मदिन तो कुछ सदस्यो की शादी की वर्षगांठ का, जिसे ग्रुप के सभी सदस्यो ने गीत संगीत व नृत्य की विविध प्रस्तुतियों के साथ झूमते नाचते गाते हुए धूमधाम से आयोजित किया तो खुशी के रंग भी पूरी शिद्दत के साथ खिलते नजर आये। दरअसल यह सारा आयोजन लम्बे समय से व्हाट्स एप पर संचालित केकड़ी सिटी फ्रेन्ड्स ग्रुप के सदस्यों का था। मालूम हो कि इस ग्रुप में शहर के कई प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी, पत्रकार, वकील, डॉक्टर सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओ से जुडे करीब पचास सदस्य शामिल है। ग्रुप के गठन के साथ ही ग्रुप में शामिल सभी सदस्यों के जन्मदिन व शादी की वर्षगांठ को सामूहिक रूप से मनाने का ऐजेण्डा तैयार किया गया था। ग्रुप के इसी एजेंडे के चलते जब एक महीने में एक साथ नौ सदस्यों के जन्मदिन और मैरीज एनीवर्सरी के कार्यक्रम आये तो ग्रुप ने सभी आयोजनो को सामूहिक रूप से महीने के आखिरी रविवार को आयोजित करने का निर्णय लिया और रविवार को यहां देवगांव गेट के पास स्थित अग्रवाल समाज के संस्था भवन में यह भव्य आयोजन कर एक अनूठी मिसाल पेश की गई। आयोजन का आगाज कुर्सी रेस के साथ हुआ, जिसमें ग्रुप के सभी सदस्यो ने संगीतमयी धुनो पर नाचते गाते हुए भाग लिया। इस मौके पर हाऊजी व अन्ताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रुप सदस्यों को अपनी अपनी प्रतिभाओ को सबके सामने रखने का मौका मिला। आयोजन के दौरान विधायक शत्रुघ्न गौत्तम की मौजूदगी में जब सामूहिक रूप से पांच सदस्यो ने अपने जन्मदिन और चार सदस्यो ने अपनी मैरिज एनीवर्सरी का केक काटा तो पूरा हॉल तालियो की गडगडाहट से गूंज उठा। इस मौके पर विधायक गौत्तम ने भी सभी को अपनी ओर से बधाई देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में सोशियल मीडिया की भूमिका को काफी अहम बताया तथा सोशियल मीडिया के जरिए कुछ ऐसे रचनात्मक काम करने की भी प्रेरणा दी जिससे समाज को फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि यूं तो व्हाटस् एप पर कई ग्रुप संचालित है मगर केकड़ी सिटी फ्रेन्ड्स ग्रुप ने सामूहिक रूप से यह आयोजन कर आपसी सौहार्द को बढ़ाने की एक अद्भुद मिसाल पेश की है। कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा जन्मदिन व मैरिज एनीवर्सरी वालो को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गये। अन्त में ग्रुप एडमिन गोविन्द गर्ग ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रुप के सक्रिय सदस्य सुनील जैन, आशुतोष सिंहल, मनोज कुमावत, दुर्गेश राठी ,अनिल मित्तल, अशोक रांटा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन ग्रुप सदस्यो द्वारा सामूहिक रूप से गाये गये एक गीत चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना….कभी अलविदा ना कहना से हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र जोशी ने किया।

इनको दी बधाई
कार्यक्रम के दौरान विधायक शत्रुघ्न गौत्तम सहित ग्रुप के सभी सदस्यो ने अशोक विनायका, मुकेश जैन, दिनेश गर्ग, राजकुमार जैन, मुकेश गदिया, आशुतोष जैन, अनिल बंसल, अमित पारीक व पवन मित्तल को उनके जन्मदिन व शादी की वर्षगांठ की बधाई व शुभकामना दी।

ये थे व्यंजन
कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार का भी आयोजन किया गया जिसमे आम की रबडी, काजू कतली, खम्मण,उपमा,अचार,कडी पकौडी,दाल पकवान,मिक्स नमकीन,दूध जलेबी,जेम,ब्रेड,आंवला मुरब्बा सहित कुछ अन्य व्यंजन शामिल थे,जिनका ग्रुप सदस्यो ने भरपूर लुत्फ उठाया।

error: Content is protected !!