नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग व् अनुपयोगी निर्माण कार्य

Problem Logoसेवामें ,

 श्री मान ,सी ,आर ,मीणा जी
 नगर निगम आयुक्त
 अजमेर (राज.)
विषय :-  वार्ड – 25  में कराये जा रहे नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग व्  अनुपयोगी निर्माण कार्य बावत !
महोदय ,
              उपरोक्त विषय के अंतर्गत आपको दिनांक 21 /7 /14 को एक पत्र जिसकी शिकायत क्रमांक -8383 द्वारा आपको अवगत कराया था कि वार्ड-25, वैशाली नगर सेक्टर – 3 ,शिव विहार के सामने खाली  पड़े विवादित प्लाट में बनवायी जा रही नाली जो की गैर जरुरत व् नियम विरुद बनवायी जा रही है ! जिसमे घटिया निर्माण सामग्री का  उपयोग किया  जा रहा है !
              उपरोक्त लिखित क्षेत्र में जब मौके पर ठेकेदार  से बात की गयी तो जानकारी मिली की पार्षद महोदय व्यक्ति विशेष को लाभ पहुँचाने हेतु यह निर्माण करवा रहे  है ! जब इस कार्य के बावत ढेकेदार व् वार्ड पार्षद से कराये जा रहे कार्यों का वर्क -ऑर्डर माँगा तो उसने वर्क ऑर्डर के बिना कार्य होना बताया ! जो की भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है !
               महोदय पत्र के माध्यम से आपको जानकारी देना चाहता हूँ की पार्षद महोदय व् ढेकेदार,नगर निगम के जे ई एन  ओम साहू ने मिलकर पुरे क्षेत्र में जगह -जगह सड़क को खोद कर घटिया किस्म के क्रॉस (फेलो कवर ) लगाकर सड़कों का बुरा हाल कर दिया ! जहाँ आवश्यकता नहीं थी वहां पर भी सड़क को  खोद कर इस तरह का निर्माण कार्य कराया जा रहा है !  सेक्टर -3 मकान न. 3 क 2 व् सी – 18 के पास मात्र 15 मीटर सड़क पर तीन क्रॉस सड़क खोद कर बना डाले ! 
                महोदय बनाई जा रही नाली का सारा गन्दा पानी सेक्टर – 3 ,शिव विहार में डाल दिया गया जबकि यहाँ की जनता पहले से ही गंदे पानी व् बारिश के पानी के भरने से परेशान रहती आ रही है! जबकि इस क्षेत्र में किसी तरह का गंदे पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बनवाया जा रहा !  जिसके लिए कई बार नगर निगम को पत्र लिखकर कहा गया ! उल्टा दूसरे सेक्टर का पानी सेक्टर – 3  की और मोड़ दिया गया ! जिससे यहाँ नालियां ओवर फ्लो होने से लोगों के घरों में पानी भर जाता है ! 
                  महोदय आपसे निवेदन है की उपरोक्त क्षेत्र में करवाये जा रहे कार्य की तुरंत जाँच करायी जाये व् जब तक इसकी जाँच किसी उच्च अधिकारी द्वारा नहीं होती व् समाधान नहीं निकलता तब तक ढेकेदार को किसी तरह का भुगतान नहीं किया जाये ! व् नियम विरुद्ध विवादित प्लाट पर जनता का पैसा खर्च करने के लिए दोषी लोगों  पर कार्यवाही की जाये !
                  इस पत्र के माध्यम से आपसे निवेदन करता हूँ की जो भी नगर निगम अधिकारी इस कार्य की जाँच के लिए नियुक्त किया जाये वह हमें आने से पहले सूचित करे ताकि हम सब अधिकारी महोदय को हकीकत व् सच्चाई बता सकें !
                  अंत में आपसे उम्मीद करता हूँ की इस तरह से हो रहे नियम विरुद्ध कार्यों पर अंकुश लगाएं व् किसी तरह का भुगतान ढेकेदार  को नहीं किया जाये !  व् कराये जा रहे कार्य का वर्क ऑर्डर मुझे उपलब्ध कराया जाये !
                       नोट :- आपको शिकायत करने के बावजूद ढेकेदार ने काम नहीं रोका ! कार्य को तुरंत रोक जाये  व् कार्यवाही की जाये ! 
देवेन्द्र सक्सेना 
( आर टी आई कार्यकर्ता )
सेक्टर – 3 ,वैशाली नगर !
अजमेर !
मोबाइल न – 09251458848 
error: Content is protected !!