नागौर जिला पत्रकार संघ की साधारण सभा 27 को

nagaur samacharनागौर। नागौर जिला पत्रकार संघ (रजि.) नागौर की साधारण सभा एवं जिला सम्मेलन का आयोजन आगामी 27 जुलाई 2014 रविवार को जिला मुख्यालय पर होगा। संघ के जिला महामंत्री अनिल शर्मा ने पे्रस विज्ञप्ति में बताया है कि जिला सम्मेलन तीन सत्र में होगा। प्रथम सत्र में सुबह सवा सात बजे से सवा नौ बजे तक सुन्दरकाण्ड का पाठ, सवा नौ से सवा दस बजे तक पर्यावरण शुद्धि हेतु शान्ति यज्ञ होगा। अल्पाहार के बाद सुबह सवा ग्यारह बजे से द्वितीय सत्र होगा। जिसमें संघ की उपलब्धियों की समीक्षा, पत्रकारों के हितार्थ भावी योजनाओं पर मंथन किया जायेगा एवं संघ की स्मारिका का विमोचन होगा। द्वितीय सत्र में वयोवृद्ध पत्रकार डाॅ. श्यामसुन्दर व्यास ‘‘बागीजी’’ मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं स्वतंत्र पत्रकार देवकिशन राजपुरोहित करेंगे। इसके साथ ही सलीम खान पठान डीडवाना, पुखराज टाक मेड़ता, जगदीश यायावर लाडनूं, ओमप्रकाश दायमा डेगाना, सर्वेश्वर पुरोहित, अब्दुल रहीम भाटी, राजेश गिलड़ा मकराना, रामगोपाल वैष्णव व धर्मनारायण केरापा परबतसर, लक्ष्मणदान कविया नागौर, श्यामसुन्दर रतावा जायल तथा राधावल्लभ मिश्र नावांशहर विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ होंगे। तृतीय सत्र में संघ की कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। जिलाध्यक्ष रामरतन बिश्नोई ने कहा है कि संघ के सदस्यों का नवीनीकरण तथा नये सदस्य बनाने का अभियान गत चार माह से चल रहा है। जिलेभर के 165 सदस्य पंजीकृत हो चुके हैं। नये सदस्य बनने का क्रम जारी है। आगामी 25 जुलाई को इस वर्ष के सदस्यों की सूची को अंतिम रूप दिया जायेगा।

error: Content is protected !!