यूनिक हेल्प लाईन के जरिये लोग हो रहे लाभान्वित

Unique Help Lineअजमेर। द सोसायटी ऑफ यूनिक अजमेर द्वारा संचालित यूनिक हेल्पलाईन के जरिये रोजाना सुबह 10 बजे से 12 बजे तक केम्प के जरिये स्वामी कॉम्पलेक्स पर आम जनता द्वारा भरपूर लाभ उठाया जा रहा है।
सरकार की विभिन्न योजना को जन जन तक पहुचानें में सामान्य काठनाईयेां के निस्तारण हेतु संस्था महत्पूर्ण भूमिका अदा कर रही है। रोजमर्रा के जीवन में उपयोगी दस्तावेज एवं सुविधायें प्राप्त करने के लिये वैधानिक कठिनाईयों से मुक्ति के लिये संस्था समन्वयक बनकर सरकार और जनता के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। प्रथम चरण में जनउपयोगी 11 महत्वपूर्ण योजनाएं जिनमें वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा एवं परित्यक्ता, निशक्तजन पेन्शन, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीकरण, आयु- विकलांग प्रमाण-पत्र सहित 11 विभिन्न योजनाओं के तहत अब तक 120 अभ्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके है। साथ ही 30 अलग अलग योजनाओं में व्यक्ति पूर्ण लाभ ले चुके है। इन योजनाओं से सम्बन्धित समस्त औपचारिक्ताएं एवं कठिनाईयों का निस्तारण संस्था के सक्षम पदाधिकारियों द्वारा किया जाता है एवं समयबद्ध अवधि में सम्बन्धित कार्यालय से सम्पर्क कर वांछनीय दस्तावेज अभ्यार्थी को उपलब्ध करा दिये जाते हैं। उल्लेखनीय है कि इस जनकल्याणकारी कार्य में संस्था पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ नागरिक एवं सम्बन्धित कार्यालय अपूर्व उत्साह के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। जिसमें पी.एस. निर्वाण, जे.के. शर्मा, आई.जी. भंभानी, मुलचन्दानी इत्यादि।
इन योजनाओं से सम्बन्धित विभाग यथा नगर निगम, कलेक्टेट एवं चिकित्सा भी इसे अधिकारिक रूप से मान्यता देते हुए प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निस्तारण कर रहे है। इससे न केवल जन आकांशा की पूर्ति हो रही है, अपितु दैनिक जीवन में सुगमता आने के साथ साथ समाज का अतिरिक्त स्नेह और समर्थन मिल रहा है।
इसी क्रम में राजस्थान सरकार द्वार ऑन लाईन सुविधा सुगम समाधान www.sugamrpg.raj.nic.in से भी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण का रजिस्ट्रेशन करने के लिये समिति अपने कार्य समय में करती है।
इस कार्य योजना से उत्साहित होकर सोसायटी आगामी 03 अगस्त 2014रविवार को प्रातः 09 से 12 बजे तक लक्ष्मण की बगीची उर्सरी गेट पर एक मेगा कैम्प आयोजित करने जा रही है। जिसमें स्थान पर समस्त पदाधिकारी अपनी सेवायें देकर योजनाओं के विषय में जनजाग्रति लाते हुए वांछित अभ्यार्थीयों को समस्त सुविधायें मुहिया कराकर मामलों का निस्तारण करवायेंगे।
कंवल प्रकाश
अध्यक्ष
मो. 9829070059
error: Content is protected !!