अजमेर। नसीराबाद विधानसभा उपचुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न होनें पर भाजपा प्रत्याषी श्रीमति सरिता गैना ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया हैं। श्रीमति गेना ने जिला प्रषासन, पुलिस प्रषासन व मीडिया का भी आभार जताया हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से नसीराबाद विधानसभा चुनाव शान्तिपूर्ण ढग से सम्पन्न हुआ हैं। विधानसभा चुनाव सम्पन्न होंने के पश्चात् सांसद सांवर लाल जाट, चुनाव प्रभारी हरिओम सिंह राठौड़, शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव, देहात अध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत, सहसंभाग प्रभारी डाॅ. अरविन्द शर्मा, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, सुरेष सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, भागीरथ चैधरी, शत्रुध्न गौतम, भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने ज्यादा पोलिंग को भाजपा के पक्ष में बताया कि इस चुनाव में युवा वर्ग ने ज्यादा उत्साह दिखाया हैं और युवा वर्ग भाजपा के प्रति उत्साहित हैं। भाजपा नेताओं ने विष्वास जताया कि भाजपा प्रत्याषी नसीराबाद विधानसभा में भारी मतों से विजयी होंगी।
डाॅ. अरविन्द शर्मा
सह संभाग प्रभारी मीडिया सेन्टर अजमेर 9829044401
