श्रेष्ठ नागरिक बनने हेतु छात्रों को संयमित एवं संस्कारवान बनना जरूरी

beawar samacharब्यावर। राजकीय सनातनधर्म उच्च माध्यमिक विद्यालय देलवाडा रोड़ ब्यावर में किशोर जाग्रति दिवस पर शिवकुमार दुबे प्रधानाचार्य की अध्यक्षता एवं अब्दुल हनीफ खान के मुख्य आतिथ्य में जनसंख्या एवं किशोरावस्था पर छात्रों को सावधान किया गया। इस मौके पर संजय शर्मा एवं महेश शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संजय शर्मा ने एड्स विषय पर चर्चा करते हुए छात्रों को सावधानी बरतने एवं संयमित , संस्कारित जीवन ही इसका बचाव बताया तथा ब्रह्मचर्य पालन की सीख दी। श्री हनीफ खान ने तम्बाकूू निषेध एवं नशीले पदार्थेां से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराते हुए जीवन में नशा नहीं करने के लिये छात्रों को सचेत किया।
इस मौके पर मानवाधिकार सेवायतन समिति की ओर से संचालित सावधान कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए किशोर वय में विद्याध्ययन के साथही अपनी सोच को अच्छा , सकारात्मक व संस्कारित बनाने , महापुरूषों की जीवनियों एवं उपदेशेां का अनुसरण पर बल दिया तथा अभिभावकों को अपने बच्चों द्वारा मोबाईल/इन्टरनेट के अनुचित व गलत इस्तेमाल पर नज़र रखते हुए उन्हें इनसे केवल अच्छी व शालीनतायुक्त मानवोचित बातें सीखने हेतु प्रेरित केलिये सावधान किया। कार्यक्रम मंे संस्थाप्रधान श्री दुबे ने वर्तमान में गिरते मानवीय मूल्यों के प्रति चिन्ता प्रकट की तथा श्रेष्ठ नागरिक बनने हेतु विद्यार्थियों का आह्वान किया। कार्यक्रम संचालन मेहश शर्मा ने किया तथा आभार नन्द किशोर टांक ने आभार व्यक्त किया ।

स्टेट ओपन स्कूल के परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्रा प्राप्त करलें
ब्यावर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की माध्यमिक / उच्च माध्यमिक परीक्षा 2014 माह सितम्बर से नवम्बर में आयोजित होगी जो इस माह में 29 सितम्बर से शुरू होने जारही हैं। उक्त जानकारी राजस्थान स्टेट ऑपन स्कूल के जवाजा केन्द्राध्यक्ष एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा के प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा ने दी।
प्रधानाचार्य श्री शर्मा ने बताया कि जवाजा केन्द्र से संबंधित उक्त परीक्षार्थी अपनी शुल्क रसीद दिखाकर परीक्षा प्रभारी टीलसिंह चौहान से अपना प्रवेश पत्रा (हॉल टिकिट) प्राप्त करलें। परीक्षा प्रभारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा में आवेदन करने वाले माध्यमिक / उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र राजकीय माध्यमिक विद्यालय लोटियाना होगा। जबकि , बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा में आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा में आयोजित होेगी। परीक्षा का समय 2.30 बजे से 5.30 बजे तक होगा।

वार्ड नं. 12 हेतु आयोजित होगा 24 सितम्बर तक भामाशाह शिविर
ब्यावर। ब्यावर शहर के वार्ड नं. 12 के नागरिकों हेतु राठी पवेलियन सुभाष उद्यान परिसर में शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद एवं नगर परिषद आयुक्त शशीकान्त शर्मा के निर्देशन में सोमवार 22 सितम्बर से शुरू हुआ भामाशाह नामांकन शिविर बुधवार 24 सितम्बर तक ज़ारी रहेगा। शिविर में दूसरे दिन मंगलवार को आधार कार्ड बनाने हेतु 81 नामांकन तथा 228 महिला मुखियाओं से जुड़े 689 सदस्यों का भामाशाह नामांकन किया गया। जरूरतमंद 100 महिलाओं का बचत खाता खोला गया।
शिविर में वार्डवासियों को विभिन्न गतिविधियों से लाभान्वित कराने के लिये राजस्व विभागीय, नगर परिषद, महिला व बालविकास, सामाजिक न्याय व अधिकारिता, चिकित्सा व स्वास्थ्य सहित अन्य विभागीय टीमों के साथही स्वयंसेवक राजेश गहलोत तथा पीएनबी एवं कम्प्यूटर सेवा दल ने सक्रिय भूमिका निभायी।

जवाजा में 24 एवं 26 सितम्बर को भामाशाह शिविर आयोजन
ब्यावर। ग्राम पंचायत जवाजा क्षेत्रा के नागरिकों हेतु जवाजा में 22 सितम्बर सोमवार को शुरू हुआ भामाशाह नामांकन शिविर 24 तथा 26 सितम्बर को भी ज़ारी रहेगा।
एसडीओ भगवती प्रसाद के अनुसार 27 से 30 सितम्बर तक बड़कोचरा पंचायत मुख्यालय स्थित आईटी सेन्टर पर बड़कोचरा पंचायतवासियों के लिये भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन होगा।

अगस्त माह की कुकिंग कनवर्जन राशि खातों में जमा
ब्यावर। बीईईओ जवाजा कार्यालय के अधीनस्थ मिड-डे-मील संचालित समस्त विद्यालयों हेतु अगस्त माह की कुक-कम-हैल्पर एवं कुकिंग कनवर्जन राशि इनके एसएमसी खातों में जमा करादी गई है। इस आशय की जानकारी बीईईओ लक्ष्मण सिंह पंवार ने दी।

विभिन्न क्षेत्रों में आज विद्युतापूर्ति चार घण्टे प्रभावित रहेगी
ब्यावर। विद्युत निगम द्वारा दीपावली पूर्व विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य हेतु बुधवार 24 सितम्बर को प्रातः 9 से दोपहर एक बजे तक 11 के.वी. पावर हाऊस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियन्ता (सीएसडी-प्रथम) के अनुसार प्रभावित क्षेत्रांे में अजमेर रोड़, दयानगर, नरसिंहपुरा, मंुशी कॉलोनी, भजन नगर, गायत्राी नगर,मोतीपुरा बाड़िया, सातपुलिया व हंसनगर आदि शामिल हैं।

error: Content is protected !!