विद्युत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा-राणावत

gagwana vidyut choupal 1gagwana vidyut choupal 2अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेषक श्री बी. राणावत ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने तथा उनकी विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
प्रबंध निदेषक मंगलवार को उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए अजमेर जिले के मदार उपखण्ड के गगवाना सब स्टेषन में आयोजित जनसुनवाई एवं विद्युत चौपाल में लोगों की विद्युत समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंषा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण 24 घंटे सिंगल फेस बिजली उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही विद्युत संबंधी समस्याओं को तत्काल दूर करने के लिए विद्युत चौपाल का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को किया जा रहा हैं। इन चौपालों में प्रत्येक विद्युत संबंधी समस्या का समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा। इन चौपालों में प्रत्येक समस्या का पंजीयन कर उसका समयबद्धता के साथ निस्तारण भी किया जाएगा। कही बिजली आपूर्ति में व्यवधान नहीं हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा हैं।
उन्होंने गांव में ईदगाह में बीच में पोल लगे होने की समस्या पर सहायक अभियंता को इसे एक तरफ करने के लिए निर्देषित किया वहीं विद्यालय के ऊपर से जा रही 11 केवी लाईन षिफ्टिंग के लिए अधीक्षण अभियंता को प्रस्ताव तैयार करवाने के निर्देष दिए।

जीएसएस का निरीक्षण –
प्रबंध निदेषक ने चौपाल के दौरान ही गगवाना जीएसएस का निरीक्षण किया तथा वहां अनुपयोगी सामान की अधिकता पर नाराजगी जताते हुए कनिष्ठ अभियंता को निर्देषित किया कि अनुपयोगी सामान को दो दिवस में स्टोर में जमा करवाने की कार्यवाई करें। उन्होंने जीएसएस की चारदीवारी एवं गेट लगाने के लिए अधीक्षण अभियंता सिविल को निर्देषित किया वहीं खराब रोस्टर स्वीच को तत्काल बदलने के लिए भी कनिष्ठ अभियंता को निर्देष दिए।

लाईन के नजदीक पेड़ कटिंग समय पर हों –
प्रबंध निदेषक ने सहायक अभियंता को निर्देषित किया कि वे मुख्य लाईन के अडती हुई पेड की डालियों को हटाएं। यह कार्य समय समय पर किया जाना चाहिए।

समय पर बिल जमा कराएं – चोरी रोकने में मदद करें
प्रबंध निदेषक ने चौपाल में उपस्थित जन प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे आम जन को समय पर विद्युत बिल जमा कराने के लिए प्रेरित करें वहीं बिजली चोरियां रोकने में निगम की मदद भी करें।

टोल फ्री नम्बर पर होगा समस्या का समाधान –
प्रबंध निदेषक ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए निगम ने टोल फ्री नम्बर दिए गए हैं। ताकि उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी समस्या को इस टोल फ्री नम्बर पर भी दर्ज करवा सकते हैं। इस नम्बर का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। प्रत्येक कार्यालय एवं जीएसएस पर भी इन नम्बरों को लिखा जा रहा है।
चौपाल में अधीक्षण अभियंता श्री एस.एस. मीणा ने बताया कि चौपाल के दौरान जो भी समस्या लेकर आ रहा हैं उसका विधिवत रजिस्टर संधारित कर पंजीयन किया जा रहा हैं ताकि उसका समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जा सकें। उन्होंने बताया कि चौपाल में बिलों में नाम परिवर्तन, रीडिंग सत्यापन, बिल सुधार, बिजली के तार ढीले होना, विद्युत कनेक्षन संबंधी समस्याएं आई जिनका पंजीयन किया गया तथा समस्याओं को समयबद्धता के साथ निस्तारण के लिए निर्देषित भी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि चौपाल में कुल 18 समस्याओं का पंजीयन किया गया जिसमें से 15 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
चौपाल में अधिषाषी अभियंता श्री वी.एस. शेखावत, सहायक अभियंता श्री इस्लामुद्दीन गौरी संबंधित कनिष्ठ अभियंता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!