अजमेर। अजमेर शहर के विभिन्न चौराहों व सार्वजनिक स्थानों का सौन्दर्यकरण व उन्हें साफ सुथरा रखने के लिये संस्था द्वारा ‘‘क्लीन-ग्रीन-यूनिक अजमेर’’ नाम से एक योजना बनाई गयी है जिसमें संस्था इन चौराहों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ, सुन्दर बनाने का कार्य करेगी।यूनिक अजमेर के प्रोजेक्ट चेयरमेन जे.के. शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में 28 सितम्बर को सुबह 07ः30 बजे बजरंग गढ़ चौराहें से चौपाटी तक शहर को यूनिक बनाने के लिये अभियान शुरू किया जायेगा। इसमें सड़कों की सफाई के अतिरिक्त खरपतवार को हटाना, पेंट, पुताई, रिपेयर और साफ सफाई से सम्बन्धित सभी कार्य जनसाधारण और वोलियन्टर्स के द्वारा किये जायेगें। शहर की जनता की सहभागिता इस योजना में हो इसके लिये अजमेर के बच्चे, युवा, महिला, पुरूष व सीनियर सिटीजन जो भी वोलियन्टर इससे से जुड़ना चाहते है निःशुल्क पंजीकरण करा सकते है। वोलियन्टर्स को जोड़ने के लिये सोसायटी द्वारा यूनिक हेल्प लाईन स्वामी कॉम्पलेक्स पर भी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शुरू कर रखी है।
सचिव
राजेश बंसल
मो. 9829070059