मंगल ग्रह की कक्षा में सफलता पूर्वक यान स्थापित होने पर आतिशबाजी

bjp logoअजमेर। मंगल ग्रह पर भेजे गये मंगल यान के द्वारा 65 करोड़ किलोमीटर का सफर करके मंगल ग्रह की कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित होने पर आज भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर जिला ने स्थानीय गांधी भवन चौराहें पर भव्य आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि इससे पूरे विश्व में भारत का स्वाभिमान व गौरव बढ़ा है तथा यह क्षण प्रत्येक देशवासी के लिये प्रसन्नता के क्षण है। भारत पहली ही कौशिश में ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। अमेरिका भी छह नाकाम कौशिशों के बाद यह सफलता हांसिल कर पाया है। यादव ने इसके लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व इसरो के वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया है। भाजपा नेता धर्मेश जैन ने कहा कि इस मंगल यान की मदद से इसरों के वैज्ञानिक मंगल के वातारण का अध्ययन कर सकेगें। भविष्य में मंगल ग्रह पर भेजे जाने वाले मानव मिशन के लिये यह बेहद जरूरी है।
आज के आतिशबाजी कार्यक्रम में भाजपा नेता सर्वश्री हरिश झामनानी, सोमरत्न आर्य, जयकिशन पारवानी, रविन्द्र जसोरिया, रमेश सोनी, घीसू गढ़वाल, नरपत सिंह कच्छावा, इब्राहिम फक्खर, सफी बक्श, भागीरथ जोशी, जे.के. शर्मा, खेमचन्द नारवानी, राजकुमार लालवानी, जितेन्द्र अरोड़ा, महेन्द्र जादम, रमेश चेलानी, अमित भंसाली, नितिन शर्मा, अनिष मोयल, रंजन शर्मा, जयंति तिवारी, नैना वर्मा, रमेश मारू, मदन कच्छावा, घीसूलाल माथुर, अटल शर्मा, गोपाल सिंह चौहान, राजकुमार मौर्य, महेन्द्र सैन, अमित यादव, रोहित यादव, सज्जन कंवर, रश्मि शर्मा, वासु सोनी, रविन्द्र चौहान, प्रकाश चौरासिया, स्टीफन सेमसन, फरहाद सागर, हेमराज राठौड़, श्रवण सैन, रोशन पठान, मोहम्मद शफीक, सलीम मोहम्मद आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
कंवल प्रकाश किशनानी 
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
9829070059
error: Content is protected !!