श्री द्वारा उप-स्वास्थ्य केन्द्र अंधेरी देवरी में कक्ष का निर्माण

स्वास्थ्य केन्द्र पर एक लेबर कक्ष का निर्माण कर भेंट करते हुए। फोटो-सुमन प्रजापति
स्वास्थ्य केन्द्र पर एक लेबर कक्ष का निर्माण कर भेंट करते हुए। फोटो-सुमन प्रजापति

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। श्री रूरल फाउण्डेशन सोसायटी, श्री सीमेन्ट लि. ब्यावर द्वारा ढांचागत विकास हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाऐं चलाई जा रही हैं। कम्पनी की ग्राम विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत अॅधेरी देवरी में स्वास्थ्य केन्द्र पर एक लेबर कक्ष का निर्माण कर भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कम्पनी के कारखाना प्रबंधक विनय सक्सेना ने बताया कि कम्पनी द्वारा बनाये गये लेबर कक्ष से गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की सुविधाओं का विस्तार करने में अच्छी सुविधा मिलेगी व ग्रामीणजन स्वास्थ्य लाभ उठा सकेगें। इस कक्ष की अनुमानित लागत करीब एक लाख सत्तर हजार रूपये आयी हैं। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजन व महिला समुदाय ने कम्पनी द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे ढांचागत विकास कार्यो की सराहना की तथा अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
वरिष्ठ महाप्रबंधक भवानी सिंह ने कम्पनी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं में सभी को सहयोग देकर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनने हेतु प्रेरित किया जिससे ग्रामीणजनों को अच्छी सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर समाज सेवा टीम के अमित टाक, मनोज बियाणी, ग्रामीणजन, महिलाऐं व स्वास्थ्य केन्द्र का स्टाफ आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!