अजमेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी ने की। उन्होने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि युवा मोर्चा प्रदेशभर में आज रक्तदान शिविर कर रहा है और अजमेर में यह रक्तदान शिविर निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा तथा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को कार्य विस्तार के लिये दीन दयाल जी के तपस्वी जीवन से सीख लेनी चाहिए। सांवरलाल जाट ने कहा कि पण्डित उपाध्याय की कार्यक्षमता, संगठन कौशल एवं गहराई से विचार करने का स्वभाव उनकी कार्यशैली के विभिन्न अंग थे। तथा वह राजनैतिक स्तर से भी ऊपर उठकर राजनीति में संस्कृत राजदुत थे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री बीरमदेव सिंह ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा लेकर युवा मोर्चा जो यह रक्तदान कर रहा है। यह निश्चित रूप से पण्डित जी को सच्ची श्रृद्धाजंलि है। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक अनिता भदेल व जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि पण्डित दीनदयाल जी जैसे सरल व सादगी के प्रतिक व्यक्तित्व की जयंति के अवसर पर रक्तदान करने जैसा रचनात्मक कार्यक्रम समाज के प्रति दायित्व का अत्यन्त पूण्य का कार्य है। इस अवसर पर पूर्व सांसद रासासिंह रावत, पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, सरोज जाटव, जिला महामंत्री सोमरत्न आर्य, मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, रमेश शर्मा, जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश, जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी, आर्यभट कॉलेज के प्रमुख अमित शास्त्री आदि ने भी सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित भंसाली, महामंत्री अश्विनी चौहान, रंजन शर्मा, अमित यादव, दीपक सिंह राठौड़, हितेश वर्मा, राजवीर कुमावत, पवन अरोड़ा, विकास शर्मा, गजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं का सम्मान कर युवा मोर्चा द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र दिये गये।अश्विनी सिंह चौहान
जिला महामंत्री
भाजयुमो शहर जिला अजमेर
9829472000