गरबा के साथ मां दुर्गा की आराधना

गरबा महोत्सव मे पार्षछ बोहरा का सम्मान करते हुए।  फोटो- नरेन्द्र बोहरा।
गरबा महोत्सव मे पार्षछ बोहरा का सम्मान करते हुए। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। जय अम्बे माँ दुर्गा गरबा समिति व गढी थोरियान हाउसिंग बोर्ड के क्षैत्रवासियो द्वारा विशाल गरबा महोत्सव व महाआरती का आयोजन जय अम्बे दुर्गा माता मन्दिर में किया गया। कार्यक्रम के अतिथि पार्षद सम्पत्ति बोहरा, समाजसेवी माणक बोहरा, रोहतदास, आदि का स्वागत किया। इस दौरान प्रात: सवा 11 बजे घट स्थापना कर माँ दुर्गा के महोत्सव का शंखनाद किया गया। इस दौरान समिति सदस्य राजेश भाटी, नेमीचंद जैन, देवेन्द्रसिंह राठौड, ओमसिंह शेखावत आदि कई लोग मौजूद थे। युवक, युवतियो, महिला,पुरुषो सहित क्षैत्रवासियो गरबा डांडिया नृत्य मे भाग लिया।

भाजपा सरकार कर रही जनता से विश्वासघात-सिंह
कांग्रेस को मजबुत बनाने के लिए सदस्यता अभियान का आगाज
ब्यावर। ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को डाक बंगला मे एक बैठक का आयोजन हुआ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डा. एससी जैंन ने बताया कि बैठक मे कांग्रेस नेता व पुर्व विधायक प्रदीपसिंह नें कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस सदस्यता अभियान के सुत्रधार कोग्रेस नेता प्रदीपसिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकार ने देश व प्रदेश की जनता को झुठे झांसे देकर विश्वासघात किया है। कांग्रेस प्रदेश सचिव कल्पना भटनागर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री चन्द्रकांता मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष जैंन, जवाजा कांग्रेस अध्यक्ष भगवानसिंह रावत, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौंहान, कांग्रेस युवा नेता व सभापति डा. मुकेश मोर्य, कांग्रेस एससी जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा,सेवादल के सोहन मेवाडा सहित पदाधिकारीयो ने कांग्रेस को मजबुत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो को कांग्रेस पार्टी से जोडने का आव्हान किया। इस मौंके पर कांग्रेस पार्षद सहित अनैक कार्यकर्ता मौजूद थे।

4 को मनायेंगे बजरबट्टू जयंती

बााबा बजरबट्टु महाराज की प्रतिमा। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।
बााबा बजरबट्टु महाराज की प्रतिमा। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।

ब्यावर। सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्रसन्न गणपति मंदिर के ब्रह्मलीन मंहत श्री गणेशगिरी महाराज(बजरबट्टू महाराज) की 102 वीं जयंती 4 अक्टूबर को हर्षोल्लास से मनाई जायेगी। मंदिर महंत फतेहगिरी महाराज ने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर 3 अक्टूबर को भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा तथा दूसरे दिन प्रात: 8 बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसमें पंच अखाडा के कई साधू संत अपनी अखाडेबाजी कला का प्रदर्शन करेंगे। तत्पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई प्रकार की तैयारियाँ की जा रही है।

error: Content is protected !!