कई मंदिरों में शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन

03

बांके बिहारी व नृसिंग मंदिर सजाई बांके बिहारी की प्रतिमा। फोटो- सुमन प्रजापति।
बांके बिहारी व नृसिंग मंदिर सजाई बांके बिहारी की प्रतिमा। फोटो- सुमन प्रजापति।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। सूरजपोलगेट स्थित बांके बिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाई गई। मंदिर के ट्रस्टी अविनाश गर्ग ने बताया कि मंगलवार को भगवान बांके बिहारी की झांकी सजाई गई। साथ ही ठाकुर जी विग्रह चांदी के झूले पर विराजित हुए। ट्रस्टी अतुल बंसल एवं उत्सव समिति सदस्य राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सुभाष सांखला भजन पेश करेंगे। रात को चांद की रोशनी में रखी गई खीर ठाकुरजी को अर्पण करने के पश्चात प्रसाद के रूप में वितरित की गई।
इसी तरह श्री नृसिंह मंदिर ट्रस्ट की ओर से शरद पूर्णिमा महोत्सव मंगलवार को मनाया गया। ठाकुरजी का विशेष शृंगार किया गया। अध्यक्ष राधेश्याम जिंदल ने बताया कि धवल वस्त्र में ठाकुरजी पूर्ण चांदनी में चौक में विराजमान हुए। इसी दिन रात 9 बजे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ एवं रात 12 बजे महाआरती हुई।

शिक्षक संघ राष्ट्रीय का शैक्षिक सम्मेलन 15 से
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा ब्यावर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को राजकीय पटेल उचच माध्यमिक विद्यालय में होगा। मुख्य अतिथि विधायक शंकरसिंह रावत, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामनारायण तर्क, शिक्षाविद गोरधनलाल पंजाबी, मसूदा प्रधान कोयली देवी, शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष रामावतार शर्मा होंगे।
जिलाध्यक्ष गुरूशरण गोयल ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसमें बड़ाखेड़ा उपशाखा अध्यक्ष गणपतसिंह, गोपाल शर्मा, जवाजा से नारायण सिंह लबूरी, भगवान सिंह सुजावत ब्यावर से विष्णुदत्त गोयल, गोपाल सिंह मसूदा से आनंदपाल सिंह, मदनसिंह और बिजयनगर से सुमन सिंह, ओमप्रकाश जांगिड़ को अपनी-अपनी उपशाखाओं का दायित्व सौंपा गया है। जिला सभाध्यक्ष धन्नासिंह रावत, राजेंद्र प्रजापति, मदनसिंह चौहान, पंकज शर्मा, धीरज तर्क, बृज कुमावत, नंदसिंह, भगवान सिंह, रघुवीर सिंह, हेमेंद्र दगदी, सुरेखा शर्मा गीता सोलंकी को सम्मेलन की विविध तैयारियों का दायित्व सौंपा गया है। खुला सत्र में शिक्षा उन्नयन शिक्षक समस्या पर चर्चा कर प्रस्ताव लिए जाएंगे।

error: Content is protected !!