निकाय व पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस का सफाया निश्चित-रावत

दो राज्यों में भाजपा की विजय पर खुशी की लहर

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक रावत। फोटो- हेमन्त साहू।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक रावत। फोटो- हेमन्त साहू।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता पर भारतीय जनता पार्टी मंडल ब्यावर ने विधायक शंकर सिंह रावत के नेतृत्च मे भाजपा पदाधिकारियो एवं कार्यर्ताओ ने खुशी का ईजहार किया। ख़ुशी व्यक्त करते हुए विधायक रावत ने कहा कि जीत का सारा श्रेय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्र्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकर्ताओं को जाता हे। रावत ने कहा की कांग्रेस डार्क जोन में हे और आने वाले निकाय व पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस का सफाया निश्चित हे। भाजपा मंडल सचिव नरेन्द्र आनंददानी ने बताया की भाजपा की जीत पर मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा, हरजीसिंह रावत,रमेश बंसल, तुलसी रंगवाला, राजेन्द्र कश्यप, संजय अग्रवाल, अशोक शारडा, गोविन्द साहू, मुरली तिलोकानी, कन्हैयालाल कुमावत,सत्यनारायण पालडिया, पिन्टु साहू, रमेश जांगिड, प्रमोद शर्मा, संजय करेल आदि कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की हे।

error: Content is protected !!