बोई हुई फसल हो गई बर्बाद
-मनोज सारस्वत- अरांई। तहसील मुख्यालय पर स्थित सुरखेली सागर की मोरियों को अवैध तरीके से खोलने को लेकर किसानों में रोष व्याप्त हो गया है। मामले को लेकर किसानों ने तहसीलदार प्रवीण कुमार गुगरवाल को ज्ञापन सौंप मौरिया खोलने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के ग्राम अरांई के सुरखेली सागर की रेगरों वाली मोरी को अवैध तरीके से खोलकर पानी की चोरी कर ले जाया जा रहा है। असमय मोरिया खोलने से किसानों की ताजा बोई हुई फसले बर्बाद हो गई है। किसानों ने अरांई तहसीलदार प्रवीण गुगरवाल से मोरिया जल्द बंद करवाते हुए खोलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। मामले को लेकर जालल बरिण्डिया, शिवराज उदय, पूर्व सरपंच मूलसिंह शेखावत, भंवरसिंह राजावत, रामकिशोर माली, प्रहलाद उदय, सीताराम इन्दोरिया, गोकुल प्रसाद, प्रेमराज, धन्नालाल, जतनलाल, मदनलाल खमोकरिया, सीताराम खमोकरिया आदि किसानों ने रोष जताया।
इनका कहना :- मामले को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। साथ ही किसानों की मांग के अनुरूप मोंरियों को बंद करवाया जायेगा।-प्रवीण कुमार गुगरवाल, तहसीलदार, अरांई।