प्रत्याशी की रसीद काट दी, लेकिन फार्म जमा नहीं किया

फार्म दिखाते हुए भाजपा के पालडिय़ा। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।
फार्म दिखाते हुए भाजपा के पालडिय़ा। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार को परिषद चुनाव मे वार्ड प्रत्याशी बनने के लिए आवेंदन जमा कराने कार्य शुरु हो गया।  प्रथम दिन  भाजपा व कांग्रेस सहित अन्य दलो से टिकट चाहने वालो ने निर्वाचन कार्यालय पहुचकर जानकारी प्राप्त की। भाजपा नेता सत्यनारायण पालडिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रुप में  पालडिया वार्ड नंम्बर 29 से चुनाव लडनें के लिए आवेंदन करने पहुचे। लेकिन उनका फार्म जमा नही किया गया।  पालडिया ने  रिटर्निंग अधिकारी ने 1000 रुपये की रसीद भी काट कर दे दी और फार्म शनिवार को जमा कराने का कहा। पालडिया के अनुसार 3 बजने मे कुछ मिनट कम थै। तो भी फार्म जमा नही किया गया।

error: Content is protected !!