इन्डोर स्टेडियम की योजना को मूर्त रूप देंगे- श्रीमती अनिता भदेल

तोपदडा विद्यालय परिसर में सडक निर्माण व पेवरीकरण कार्य का शिलान्यास
a bhadel 11अजमेर। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि तोपदडा विद्यालय परिसर के विकास हेतु संसाधनों की कमी नही आएगी। विद्यालय परिसर में इन्डोर स्टेडियम की योजना को भी मूर्त रूप दिया जाएगा।
श्रीमती भदेल आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिक्षा संकुल राजकीय माध्यमिक विद्यालय तोपदडा में 26.50 लाख की लागत से सडक निर्माण व पेवरीकरण कार्य के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि तोपदडा विद्यालय का विकास आदर्श विद्यालय की परिकल्पना के अनुरूप किया जाएगा। सडक निर्माण व पेवरीकरण का कार्य इन्हीं विकास कार्यो का प्रथम चरण है। विद्यालय के विकास के अग्रिम चरणों में भवन के हेरिटेज स्वरूप का संरक्षण एवं परिसर में इन्डोर स्टेडियम के निर्माण की योजना को भी मूर्त रूप दिया जाएगा।
उन्होंने विद्यालय भवन के ऐतिहासिक व हेरिटेज महत्व का उल्लेख करते हुए बताया कि राष्ट्रपति भवन का नक्शा तैयार करने वाले अंगे्रज आर्किटेक्ट द्वारा ही तोपदडा विद्यालय भवन का नक्शा तैयार किया गया था। इस हेरिटेज भवन का निर्माण गांधी भवन के तर्ज पर ही किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के शासन में विद्यालय के विकास एवं ेजीर्णोद्घार हेतु परिसर का नामकरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिक्षा संकुल रखा गया। इस दौरान सरकार द्वारा विकास कार्यो हेतु 30 लाख रूपए की राशि स्वीकृत हुई, जिससे परिसर में 4 वाटिकाओं का निर्माण, बाउण्ड्रीवॉल का कार्य, फर्श निर्माण, लाईबे्ररी का निर्माण व अन्य विकास कार्य करवाए गए थे। वर्तमान सरकार द्वारा भी पूर्व में किए गए कार्यो के अनुरूप ही फिर से नई योजनाओं के माध्यम से विद्यालय परिसर का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। श्रीमती भदेल ने विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने हेतु संकल्पबद्घ होने की आवश्यकता बताई एवं सर्वशिक्षा अभियान अधिकारियों को योजनाओं को निष्ठा व समयबद्घ रूप से पूर्ण करने की बात कही।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुरेशचन्द्र शर्मा ने कहा कि विद्यालय के हेरिटेज महत्व के अनुरूप यहां विकास की संभावनाएं है, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा अवश्य पूरा किया जाएगा। विकास कार्यों के इन प्रयासों से अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दृढता मिलेगी और व पूरी लग्न व ईमानदारी से विकास कार्यो में सहभागी बनेंगे। विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि 1913 में स्थापित यह विद्यालय ऐतिहासिक व हेरिटेज महत्व का है। विद्यालय को सरकार द्वारा आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। विद्यालय में कॉमर्स फैकल्टी नही है एवं छात्रावास में भी विकास के कार्याे की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों की पहल एवं विकास की दूरगामी सोच से विद्यालय परिसर के विकास हेतु नई योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।
शिलान्यास समारोह में स्थानीय पार्षद जितेन्द्र अरोडा, श्री घीसूलाल गढवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुरेशचन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय श्री दीपक जौहरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक जोशी, विजेन्द्र बूूंदवा, ओमप्रकाश शर्मा, उपजिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप मेहरोत्रा, सहायक अभियन्ता अजमेर विकास प्राधिकरण श्री राजेन्द्र कुडी, सर्वशिक्षा अभियान के अधिकारी, शिक्षक व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!