चोरों ने आइओसी पाइप लाईन में लगाई सेंध

वाल खुला छोड़ भागे, व्यर्थ बहा हजारों गेलन तेल
0102

क्षतिग्रस्त आओसी पाईप लाईन  व दुरस्त करते कर्मचारी व लाईन से निकलकर बिखरा तेल। । फोटो: हेमन्त साहू।
क्षतिग्रस्त आओसी पाईप लाईन व दुरस्त करते कर्मचारी व लाईन से निकलकर बिखरा तेल। । फोटो: हेमन्त साहू।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के पास से निकलने वाली इंडियन आइल कोर्पोरेशन की सलाया मथुरा पाईप लाईन मे अज्ञात चोरो ने पाईप लाईन मे वाल लगाकर तेल चोरी करने का मामला प्रकाश मे आया। शहर के उदयपुर मार्ग के पास निकलती पाईप लाईन मे शनिवार सुबह पाईप लाइन से तेल निकलने की घटना का पता चलने पर आईओसी अध्किारी मय टीम घटनास्थल पहुचकर लाईन की मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया। आईओसी सेन्दडा के चीफ आपरेशन इन्चार्ज जितेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह जानकारी मिली की ब्यावर के उदयपुर मार्ग से निकलने वाली आइओसी पाईप लाईन से तेल लाईन से बाहर निकल कर मिट्टी मे मिल रहा है। सुचना मिलते ही अधिकारी मय टीम के साथ घटनास्थल पहुचे जहा पर मौका मुआयना कर टीम पाईप लाईन मरम्मत कार्य मे जुट गई। अधिकारी ने बताया कि पाईप लाईन पर वाल लगाकर अज्ञात चोर कई बार वाल लगाकर तेल चोरी कर ले गए। सेन्दडा व सुरजपुरा नसीराबाद पम्प स्टेशन को बंद करा कर विभागीय टीम पाईप लाईन को दुरस्त करने मे जुट गई है। रविवार शाम तक तेल लाईन को दुरस्त कर दिया जायेगा। अधिकारी ने बताया कि प्रेसर से होने वाले बहाव को देखकर लगता हे कि चोरो ने बडी मात्रा मे तेल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। एवं पाईप लाइन से हजारो गेलन तेल बहकर मिट्टी मे मिल गया।
गौरतलब है कि पाईप लाईन क्षैत्र की पुर्ण सुरक्षा नही कर पाने के कारण इससे पहले भी चोरो ने श्री सिमेंट के पास लसाडिया ग्राम एवं रामसर नसीराबाद तथा चंडावल मे इसी पाईप लाईन मे सेन्ध लगाकर तेल चोरी का प्रयास कर चुके है।

error: Content is protected !!