जाट को राज्यमंत्री बनाने पर भाजपाइयों ने जताई खुशी

11अरांई। अजमेर सांसद प्रो.सांवर लाल जाट केन्द्रीय मंत्री मण्डल में शामिल करने से अरांई क्षेत्र में खुशाी की लहर दौड गई है। भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांवर लाल जाट के शपथ ग्रहण के बाद अरांई बस स्टेण्ड पर पटाखे फोड कर एवं मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। कार्यकताओं ने ढोल ढमाकों के साथ नाच की एक दूसरे को बधाई दी। सांवर लाल जाट के मंत्री मण्डल में शामिल होने से क्षेत्र में विकास की सम्भावना को पंख लग गये है। ग्रामीणों को मानना है कि जाट ने पूर्व में भी अरंाई को बिसलपुर योजना से जोड कर विकास के आयाम स्थापित किये थे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, पूर्व सरंपच कल्याणमल जांगिड, गिरधारी चोयल, गजमल चोयल,भगवान सिंह राठौड, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपीलाल मेवाडा, रामस्वरूप गुलानिया, रामस्वरूप राजपुरोहित, पदमचन्द कोठारी, बनवारी पुरी, हरीराम दण्ड दादिया, रामगोपाल सोनी छोटालाम्बा, शम्भू सिंह राठौड किशन लाल भदाला डांग, रामकरण प्रजापत भामोलाव,लक्ष्मण सिंह राठौड गुन्दली, गोपाल गुर्जर, पप्पू माली, रामदेव माली, रंगलाल जाट, भागचन्द चौधरी सान्दोलिया, अरांई सरपंच संघ के संरक्षक भंवर गोपाल गौड सहित कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रो में खुशियां मनाई।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!