यादव ने किया सलेमाबाद का समग्र विकास करने के लिये चयन

भूपेन्द्र यादव
भूपेन्द्र यादव

अजमेर। 15 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा घोषित ‘‘ सांसद आदर्ष ग्राम योजना ’’ के तहत राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने किषनगढ़ विधानसभा क्षैत्र के गांव सलेमाबाद का समग्र विकास करने के लिये चयन किया है ।
सांसद ग्राम विकास योजना का शुभारम्भ प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 11.10.14 को लोकनायक श्री जयप्रकाष नारायणजी की जयन्ती के अवसर पर किया गया ।
सांसद आदर्ष ग्राम योजना लागू होने से गांवो में आधारभूत संरचना, कृषि, स्वास्थ्य, षिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण, आजीविका इत्यादि का समेकित विकास हो सकेगा । जिससे न केवल वास्तविक अवसंरचना और बुनियादी सुविधायें उपलब्ध हो सकेगी बल्कि गांवो में जीवन स्तर में सुधार, सामाजिक पूंजी को बढ़ावा और सामुदायिक सौहार्द की भावना विकसित हो सकेगी । यह ऐसे घटक है जिनसे गांवों में दीर्धकालीन सकारात्मक परिवर्तन आयेगा और यह परिवर्तन चिरस्थाई भी होगा ।
सांसद श्री भूपेन्द्र यादव द्वारा आदर्ष ग्राम योजना में सलेमाबाद के चयन का जिला कलक्टर अजमेर के नाम प्रेषित पत्र आज भा.ज.पा. देहात अध्यक्ष प्रो.बी.पी.सारस्वत, भा.ज.पा. शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, किषनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक सुरेषसिंह रावत, पार्षद जे.के.शर्मा, जिला प्रचार मंत्री मुंसिफ अली, किषनगढ़ भाजपा नेता किषन गोपाल दरगड ने जिला कलेक्टर कार्यालय जाकर जिला कलक्टर डॉ. आरूषि अजेय मलिक को सौप दिया । सांसद श्री भूपेन्द्र यादव ने इस योजना को शीघ्र ही निर्धारित प्रकियानुसार क्रियान्वयन के लिये कहां है ।
ग्राम सलेमाबाद के चयन के लिये भा.ज.पा. शहर व देहात के सभी कार्यकर्त्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने सांसद श्री भूपेन्द्र यादव का आभार व्यक्त किया है ।
कवल प्रकाष किषनानी
जिला प्रचार मंत्री, भाजपा शहर
मो. 9829070059

error: Content is protected !!